फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Main accused arrested for publishing police officers' mobile numbers in loan advertisement

पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर लोन विज्ञापन में प्रकाशित कराने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Main accused arrested for publishing police officers' mobile numbers in loan advertisement
हिसार। अखबार में छपे लोन, टावर के विज्ञापन में पुलिस अधिकारियों के नंबर प्रकाशित कराने के मामले में सीआईए टीम ने मुख्य आरोपी नेल्सन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। इस संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस ने 15 अगस्त 2022 को नेल्सन और नवदीप के खिलाफ षड्यंत्र रचने और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

डीएसपी कप्तान सिंह ने वीरवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि आरोपी नेल्सन ने अपने साथी के साथ मिलकर एक राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र में लोन के विज्ञापन में पुलिस अधिकारियों से नंबर प्रकाशित कराए थे। पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी कम्प्यूटर डिप्लोमाधारक है। मनाली में अपने दोस्त के साथ मिलकर पिछले छह सालों से रिसॉर्ट चला रहा है। आरोपी ने 2013 से 2015 तक हांसी के राजेश और मदनहेड़ी वासी नवदीप साहू और दो-तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर दिल्ली के पीरागढ़ी क्षेत्र में जीरो फाइनेंस (मोबाइल टावर) लगवाने का काम किया था। जहां वे फर्जी सिम व बैंक खातों का उपयोग करते थे। राजेश उर्फ राजा न्यूज एजेंसियों में विज्ञापन लगवाने का काम करता था। इस काम में आरोपी नेल्सन का 30 प्रतिशत हिस्सा था।
विज्ञापन

आरोपी नेल्सन ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि अखबारों में ऐसे विज्ञापनों को बंद कराने के मकसद से उसने मोहाली से विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से विज्ञापन बुक कराए। आरोपी ने अमर उजाला के हिसार संस्करण में 11 हजार रुपये में, जय लक्ष्मी एजेंसी के माध्यम से 2750 रुपये में तथा श्रवण पब्लिसिटी पंजाब में टावर विजन थ्री जी, फोर जी, फाइव जी टावर लगवाने हेतु विज्ञापन भोपाल की ऐंजल एडवरटाइजमेंट एजेंसी को दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन छपवाने के बाद नेल्सन मोबाइल फोन बंद कर पुलिस के डर से इधर उधर छिपता रहा। उपरोक्त अभियोग में आरोपी मदनहेड़ी निवासी नवदीप साहू को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
बता दें कि नेल्सन पर वर्ष 2009, 2010, 2022 में चोरी के तीन अभियोग दर्ज हुए थे, जिनमें वह बरी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed