फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mail not delivered on time the postman's leg broken

डाक समय पर नहीं पहुंचाई तो डाकिए की टांग तोड़ी

Sun, 19 Oct 2014 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 19 Oct 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
Mail not delivered on time the postman's leg broken

गांव तलवंडी बादशाहपुर में एक डाकिए द्वारा समय पर डाक न पहुंचाए जाने पर दो सगे भाइयों ने मिलकर उसकी टांग तोड़ डाली।

विज्ञापन


डाकिया डाक घर पर न पहुंचाने की बजाए उसे बार-बार फोन कर खुद ले जाने की बात कह रहा था। गुस्साए युवकों ने मौके पर ही पहुंचकर उस पर डंडों से हमला कर दिया।

डाकिए की बाईं टांग टूट गई और सिर पर गहरी चोेट आई है। डाकिए कुलभूषण ने पुलिस में दी शिकायत के अनुसार बताया कि वह मूलरूप से रोहतक के गांव खरक बैंसी का रहने वाला है।
विज्ञापन


उसका कहना है कि पिछले काफी सालों से वह तलवंडी रुक्का के डाकखाने में तैनात है। शुक्रवार देर रात उसके पास गांव तलवंडी बादशाहपुर निवासी विक्रम के नाम पार्सल डाक आई। इस पार्सल में कुछ दवाई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाकिए ने देर शाम पार्सल पर लिखे विक्रम के नंबर पर फोन कर उसे सूचना दी। शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे वह गांव में डाक बांटने के लिए गया हुआ था।

आरोप है कि विक्रम का फोन आया कि उसका पार्सल क्यों नहीं पहुंचाया। डाकिए ने कहा डाक बांट रहा हूं, आपकी भी जल्दी ही पहुंच जाएगी।

डाकिए का आरोप है कि विक्रम ने जवाब में कहा कि जहां भी है, तूं वहीं रुक, हम खुद लेने आ रहे हैं। कुछ समय बाद ही विक्रम और उसका भाई बाइक पर सवार होकर आए और डंडों से उस पर हमला बोल दिया।

हमले में कुलभूषण की बाईं टांग टूट गई और सिर में चोट आई है। अन्य ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed