फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mahavir Stadium to be renovated with Rs 21 crore

Hisar News: महाबीर स्टेडियम का 21 करोड़ रुपये से होगा उद्धार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Mahavir Stadium to be renovated with Rs 21 crore
महाबीर स्टेडियम फाइल फोटो
हिसार। निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल ने सोमवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में महाबीर स्टेडियम की खस्ता हालत का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि महाबीर स्टेडियम की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। बारिश के दिनों में पूरा मैदान एवं परिसर जलमग्न हो जाता है। इस कारण खिलाड़ी जब तक पानी निकासी नहीं पोती वो अभ्यास नहीं कर पाते।
विज्ञापन

जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण खेल गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। इस विषय पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने आश्वासन दिया कि 21 करोड़ रुपये से इस कार्य को कराया जाएगा। निर्माण एवं सुधार कार्य शीघ्र ही प्रारंभ कर दिया जाएगा। विधायक सावित्री ने हिसार की मूलभूत समस्याओं को भी सदन में प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिसार में पेयजल की समस्या गंभीर बनी हुई है। हर वर्ष ग्रीष्म ऋतु के दौरान पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो जाता है। जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नए वाटर वर्क्स का निर्माण करवाया जाना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पानी और बिजली की समस्या का भी हो समाधान
उन्होंने कहा कि सेक्टर-33 में प्रस्तावित वाटर वर्क्स का निर्माण कार्य लंबे समय से लंबित है। इस क्षेत्र की आबादी में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके अनुरूप नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से मांग की है कि सेक्टर-33 के प्रस्तावित वाटर वर्क्स के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कर समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाए।
इसके साथ ही सेक्टर-33 में प्रस्तावित पावर हाउस का निर्माण कार्य भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए। पावर हाउस बनाए जाने का प्रस्ताव भी लंबित है। उस समय ऊर्जा मंत्री ने आश्वासन दिया गया था कि एक माह के भीतर इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

--------
सेक्टरों में फैली गंदगी का मुद्दा भी उठाया
इसके अलावा सेक्टर 9-11, सेक्टर-13, सेक्टर-14, सेक्टर 16-17 तथा सेक्टर-33 में काफी प्लॉट खाली पड़े हैं। यहां पर गंदगी का अंबार लगा रहता है। नियमित सफाई न होने के कारण क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अतः इस समस्या का भी स्थायी समाधान किया जाना आवश्यक है। स्वीकृत काॅलोनियों से सटी लगभग 47 पैचों से संबंधित विकास कार्य भी लंबे समय से लंबित पड़े हैं। इनका कार्य भी शीघ्र पूरा करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed