फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mahamrityunjaya Yantra to be consecrated with 50 million Bel leaves; divine portal to open on Nag Panchami.

Hisar News: पांच करोड़ बेलपत्रों से होगा महामृत्युंजय यंत्र का अभिषेक, नागपंचमी पर खुलेगा दिव्य द्वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Mahamrityunjaya Yantra to be consecrated with 50 million Bel leaves; divine portal to open on Nag Panchami.
हिसार में स्थापित महामृत्युंजय यंत्र
हिसार। तप की तपिश, साधना की शक्ति और श्रद्धा की आस्था से सृजित विश्व के सबसे बड़े महामृत्युंजय यंत्र का दिव्य द्वार अब हिसार में खुलने जा रहा है। मय्यड़ स्थित ओम सिद्ध महामृत्युंजय अंतरराष्ट्रीय योग एवं ज्योतिष अनुसंधान केंद्र में 37 वर्षों की अखंड साधना से निर्मित इस यंत्र को 17 अगस्त नागपंचमी के पावन अवसर पर आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। इस अवसर पर यंत्र पर पांच करोड़ बेलपत्र अर्पित किए जाएंगे।
विज्ञापन

आयोजकों का दावा है कि इस महाअनुष्ठान से भारत देश का कालसर्प दोष दूर होगा। प्रयागराज में अस्थायी रूप से स्थापित किए जाने के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे इस यंत्र की अब मय्यड़ में स्थायी स्थापना की गई है।
विज्ञापन

शनिवार को अनुसंधान केंद्र में पत्रकारों से बातचीत में स्वामी सहजानंद महाराज ने कहा कि यह यंत्र उनके 37 वर्षों की अखंड साधना का साकार स्वरूप है। इससे पहले इस यंत्र को प्रयागराज में स्थापित किया गया था। अब इसे स्थायी रूप से मय्यड़ स्थित अनुसंधान केंद्र में स्थापित किया गया है। यह अपनी तरह का पहला और विश्व का सबसे बड़ा महामृत्युंजय यंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके माध्यम से भारतीय ऋषि परंपरा, योग, ज्योतिष मेडी और आध्यात्मिक विज्ञान को एक ही मंच पर प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। 17 अगस्त को नागपंचमी पर महामृत्युंजय यंत्र के लोकार्पण के साथ पांच करोड़ बेलपत्र अर्पित करने का महाअनुष्ठान होगा। आयोजकों के अनुसार, बेलपत्रों का यह विशाल अर्पण धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है।

उनका दावा है कि इस अनुष्ठान के माध्यम से भारत देश के कालसर्प दोष को दूर करने का संकल्प लिया गया है। इस आयोजन के जरिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को महामृत्युंजय साधना, यंत्र-दर्शन और आध्यात्मिक अनुष्ठान से जोड़ने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed