फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Madrasi dosa operator attacked with a knife when he stopped drinking alcohol

शराब पीने से रोका तो मद्रासी डोसा संचालक पर चाकू से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Madrasi dosa operator attacked with a knife when he stopped drinking alcohol
हिसार। सेक्टर-14 स्थित लक्ष्मण मद्रासी डोसा के संचालक प्रभाकरण पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए उनके 12 वर्षीय बेटे को स्टूल से मारकर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का पता चलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में संत नगर निवासी विजय कुमार ने बताया कि उसका भाई प्रभाकरण अपने परिवार के साथ न्यू ऋषि नगर में रहता है। सेक्टर-14 में लक्ष्मण मद्रासी डोसा के नाम से रेस्टोरेंट चलाता है। मंगलवार शाम को पास के ही एक कैफे में कुछ युवक शराब पी रहे थे। कैफे से उतरने के बाद युवक रेस्टोरेंट के सामने एक टेबल पर शराब की बोतल रखकर पीने लगे। जब प्रभकरण ने युवकों को शराब पीने से मना किया युवकों ने झगड़ा और गाली गलौज शुरू कर दी। प्रभाकरण ने विरोध किया तो एक युवक ने चाकू से कई वार कर दिए। प्रभाकरण को लहूलुहान हालत में नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed