{"_id":"66a164b5af71c80e9303b074","slug":"madanpura-government-teachers-wife-swallowed-poison-case-registered-against-two-hisar-news-c-21-hsr1020-428261-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मदनपुरा के सरकारी शिक्षक की पत्नी ने निगला जहर, दो पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मदनपुरा के सरकारी शिक्षक की पत्नी ने निगला जहर, दो पर मामला दर्ज
विज्ञापन
उकलाना मंडी। गांव मदनपुरा के सरकारी शिक्षक विनोद की पत्नी 35 वर्षीय दर्शाना ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। वही विनोद की पहले दो शादियां हो चुकी हैं और यह तीसरी शादी थी। मृतका के भाई आत्मानंद की शिकायत पर पुलिस ने विनोद और उसकी बहन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
जेवरात लाने को कहता था
दर्शाना के भाई आत्मानंद ने बताया कि बहन की शादी 2005 में राजस्थान के गांव न्यांगल छोटी में की थी। जिससे उसका 14 साल का बेटा अमन है। 2015 में दर्शाना का तलाक हो गया था। उसके बाद 17 अगस्त 2022 में दर्शाना की शादी विनोद के साथ की। शादी के बाद दर्शाना का बेटी अमन भी मदनपुरा में रहने लगा। शादी के बाद दर्शाना और विनोद में मनमुटाव रहने लगा। विनोद अपनी बहन संतोष की बात मानता था और वह दर्शाना को जेवरात लाने की बात कहती थी। अक्सर इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले दर्शाना ने फोन कर बताया कि विनोद ने जान से मारने की धमकी दी है और दोनों के बीच झगड़ा हुआ है। इसी बात से परेशान होकर मंगलवार रात को दर्शाना ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में लेकर गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
नगला के सरकारी स्कूल में है शिक्षक
मदनपुरा निवासी 40 वर्षीय विनोद नगला के सरकारी स्कूल में शिक्षक है। विनोद कुमार की पहली शादी 2014 में हुई थी। दो साल के बाद उसकी पत्नी छोड़कर चली गई। विनोद ने 2017 में दोबारा शादी की और शादी के डेढ़ साल बाद वह भी छोड़कर चली गई। 2022 में विनोद ने दर्शाना से शादी की थी।