फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Luvas: Symptoms of glanders found in two horses that came for treatment, confirmed in one

लुवास : इलाज के लिए आए दो घोड़ों में मिले ग्लैंडर्स के लक्षण, एक में पुष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Luvas: Symptoms of glanders found in two horses that came for treatment, confirmed in one
हिसार। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) में इलाज के लिए आए जींद जिले के दो घोड़ों में ग्लैंडर्स के लक्षण मिले हैं, जिनमें से एक घोड़े में बीमारी की पुष्टि हो गई है, जबकि दूसरे का सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा इन घोड़ों के संपर्क में रहे 10 अन्य घोड़ों का भी सैंपल लिया गया है, जिनकी जांच दो दिन में पूरी होगी। वहीं, जिस घोड़े में बीमारी की पुष्टि हुई है, उसे सुरक्षित तरीके से मार देने के लिए जींद के पशुपालन विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

जींद सब्जी मंडी इलाके से एक अश्व पालक बुधवार को दो बीमार घोड़ों को इलाज के लिए लुवास के पशु अस्पताल में लेकर आया था। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार में लक्षण ग्लैंडर्स जैसा होने पर इसकी जानकारी राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र (एनआरसीई) हिसार को दी। डॉ. हरिशंकर सिंघा की अगुवाई वाली टीम ने दोनों घोड़ों का सैंपल लिया। जांच में एक घोड़े में बीमारी की पुष्टि हुई है, जबकि दूसरे सैंपल की रिपोर्ट संदिग्ध मिली। इसकी दोबारा जांच करवाई गई है। डॉ. हरिशंकर ने बताया कि अश्व पालक को अपने स्वस्थ घोड़ों की नियमित देखभाल, परिसर में सफाई व चूने का छिड़काव करने, घोड़ों का एक-दूसरे से संपर्क नहीं होने देने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन

सिरसा, झज्जर में भी मिल चुके केस
हिसार के आसपास के जिलों में लगातार ग्लैंडर्स के मामले सामने आ रहे हैं। वीरवार को मिले मामले से पहले सिरसा के डबवाली, रोहतक और झज्जर जिले के कुछ घोड़ों में ग्लैंडर्स की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा पड़ोसी प्रांत राजस्थान के जयपुर समेत कई जिलों में ग्लैंडर्स के मामले सामने आए हैं। बीमारी के चलते इस बार उत्तराखंड में पशुओं का मेला भी नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed