फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   LUVAS student death due to heart fell

लुवास के विद्यार्थी की मौत, हृदयगति रुकने की आशंका

Thu, 08 Apr 2021 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
LUVAS student death due to heart fell
हिसार। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) के हॉस्टल में बीवीएससी (बेचलर ऑफ वेटरनेरी साइंस) का कोर्स कर रहे 29 वर्षीय विद्यार्थी कुनाल की मंगलवार रात मौत हो गई। आशंका है कि कुनाल की मौत हृदयगति रुकने से हुई है। सूचना पाकर एचएयू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। बुधवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मूल रूप से सोनीपत के खरखौदा निवासी कुनाल का परिवार फिलहाल रोहतक में रह रहा है। कुनाल लुवास के हॉस्टल में रह कर पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार रात करीब 11 बजे वह मोबाइल पर अपने दोस्त से बात रहा था तो अचानक चक्कर खाकर गिर गया था। उसे हॉस्टल के साथी तुरंत अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने कुनाल की बड़ी बहन ईशू के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पिता का हो चुका देहांत
पुलिस के अनुसार बुधवार को मृतक छात्र कुनाल की बहन ईशू व मामा सुशील पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। कुनाल के पिता का कुछ समय पहले ही देहांत हो चुका है। ईशू ने बताया कि कुनाल उसका इकलौता भाई था। पुलिस का कहना है कि शव का विसरा जांच के लिए भेजा गया है। कुनाल मोबाइल पर किससे बात कर रहा था, इस बारे में अभी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि उसके मोबाइल फोन को उसकी बहन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुनाल को दिल की बीमारी थी
जांच में सामने आया है कि कुनाल को दिल की बीमारी थी। यही बीमारी उसके पिता को भी थी। इसी बीमारी के कारण कुनाल को दिल का दौरा पड़ा। उस दौरान कुनाल अपने किसी दोस्त से मोबाइल पर बात कर रहा था। उसी दौरान अचानक चक्कर खाकर वह गिर गया।
- डॉ. त्रिलोक नंदा, छात्र कल्याण निदेशक, लुवास।
विसरा जांच के लिए भेज दिया है
शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। विसरा जांच के लिए लैब में भेजा गया है। मौत का कारण अभी तक दिल का दौरा पड़ना ही सामने आया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद असली कारणों का पता चल सकेगा।
- एसआई विनोद कुमार, इंचार्ज, एचएयू चौकी, हिसार।
कई बार आनुवंशिक रूप से दिल में हल्का-फुल्का बदलाव होता है, जो हार्ट अटैक का कारण होता है
हार्ट अटैक की शिकायत आजकल युवा वर्ग में 35 से 40 वर्ष की उम्र में अधिक आती है। 30 साल से कम की उम्र में बहुत कम हार्ट अटैक की शिकायत होती है। कई बार किसी की दिल की संरचना ही ऐसी ही बनी हो कि दबाव कम झेल सके। ऐसे में मानसिक परेशानी के चलते भी अटैक हो सकता है, मगर युवा वर्ग में मानसिक परेशानी से हार्ट अटैक की बहुत कम शिकायत होती है। इसकी बजाय बुजुर्गों में मानसिक परेशानी से हार्ट अटैक ज्यादा आता है। कई बार कुछ लोगों को अचानक हार्ट अटैक आता है। जैसे कि किसी फुटबाल खिलाड़ी को अचानक हार्ट अटैक आना। इसे सडन कार्डियक अरेस्ट कहते हैं। कई बार आनुवंशिक रूप से दिल में हल्का-फुल्का बदलाव होता है, जो हार्ट अटैक का कारण होता है।

डॉ. अजय चुघ, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल, हिसार।
रिपोर्ट के बाद पता चलेगा मौत का कारण
अभी इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। हमारी ओर से शव का विसरा जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।
-डॉ. नवनीत शर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed