फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   LUVAS bundled out Guru Angad Dev Veterinary and Animal Sciences University for 18 runs.

Hisar News: लुवास ने गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विवि की टीम को 18 रनों पर समेट दिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
LUVAS bundled out Guru Angad Dev Veterinary and Animal Sciences University for 18 runs.
हिसार। लुवास में चल रहे 21वें ऑल इंडिया वाइस चांसलर्स टी-20 क्रिकेट कप टूर्नामेंट में संजय घणघस
हिसार। लुवास में चल रहे 21वें ऑल इंडिया वाइस चांसलर्स टी-20 क्रिकेट कप टूर्नामेंट में चौथे दिन रविवार को भी रोचक मुकाबले देखने को मिले। पहले मुकाबले में मेजबान लुवास ने शुरुआत से ही विरोधी टीम पर दबदबा बनाए रखा और गडवासू (गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय) लुधियाना की पूरी टीम को मात्र 18 रनों पर समेट दिया।
विज्ञापन

लुवास के तेज गेंदबाज डॉ. प्रवीन सांगवान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट झटके। जवाब में लुवास के सलामी बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए केवल 3 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच 10 विकेट से अपने नाम किया। वहीं दूसरे मुकाबले में एसकेयूएएसटी-कश्मीर ने कड़े संघर्ष में पीएयू लुधियाना को 2 रनों से हराया।
विज्ञापन

एसकेयूएएसटी-कश्मीर ने 137 रन बनाए और जवाब में पीएयू की टीम 135 रन पर सिमट गई। तीसरे मैच में जीबीपीयूएटी पंतनगर की टीम 118 रन पर आउट हो गई। जवाब में जामिया मिलिया इस्लामिया (स्टाफ टीम) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 12.2 ओवर में 121 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे मुकाबले में सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू को 51 रनों से पराजित किया। पुणे विश्वविद्यालय ने 20 ओवर में 128/6 रन बनाए। जबकि जम्मू विश्वविद्यालय की टीम 16 ओवर में 77 रन पर सिमट गई। इसी प्रकार पांचवें मुकाबले में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा ने मुंबई विश्वविद्यालय को 8 विकेट से हराया। मुंबई विश्वविद्यालय ने 20 ओवर में 133/9 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए हरियाणा विश्वविद्यालय ने मात्र 14.3 ओवर में 134/2 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। छठे मुकाबले में गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार ने मौलाना आजाद नेशनल उर्दू विश्वविद्यालय हैदराबाद को 5 विकेट से पराजित किया।

हिसार। लुवास में चल रहे 21वें ऑल इंडिया वाइस चांसलर्स टी-20 क्रिकेट कप टूर्नामेंट में संजय घणघस

हिसार। लुवास में चल रहे 21वें ऑल इंडिया वाइस चांसलर्स टी-20 क्रिकेट कप टूर्नामेंट में संजय घणघस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed