फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lover had physical relations on the pretext of marriage, when he refused, the girl committed suicide

Hisar News: प्रेमी ने शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, मुकरने पर युवती ने दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Lover had physical relations on the pretext of marriage, when he refused, the girl committed suicide
हांसी(हिसार)। शहर के एक क्षेत्र की रहने वाली युवती ने प्रेमी के शादी से इन्कार करने पर जहर निगल लिया। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध भी बनाए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 वर्षीय बेटी कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। बार-बार पूछने पर बेटी ने बताया कि वह धरोली (सफीदों) निवासी अमन से परेशान है। अमन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अब वह शादी से मुकर गया है। जब अमन से फोन पर बात कि तो उसने उन्हें धमकाया। इसके बाद पिता ने बेटी को समझाया। युवती ने अपने पिता को दोपहर 12 बजे स्कूटी से बस स्टैंड पर छोड़ा और फिर घर चली गई। घर जाने के बाद उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed