फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Loops are no less than loops... DSP wins National Film Award

छोरियां छोरों से कम नहीं होती... डीएसपी बनकर जीता राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Loops are no less than loops... DSP wins National Film Award
हिसार। अभिनेत्री सोनाली फोगाट महज आठ साल की उम्र में अपने स्कूल के समय से ही एक्टिंग की दुनिया से जुड़ गई थीं। उनकी पढ़ाई नोएडा के स्कूल में हुई थी। सोनाली फोगाट ने अपने अभिनय की दुनिया की शुरुआत हिसार दूरदर्शन से बतौर एंकर की थी। सोनाली फोगाट वाइल्ड कार्ड इंट्री के जरिये बिस बॉस में भी गई थी। बिग बॉस में उन्होंने अपने जीवन के कुछ अनछुए पहलुओं से अवगत कराया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया था कि उनके पति की मौत के बाद लोगों ने उनके साथ किस तरह का बर्ताव किया। उन्होंने जिक्र किया था कि उनके पति की मौत के बाद एक शख्स उनके जीवन में आया था। कुछ कारणों के चलते बात आगे नहीं बढ़ सकी। हालांकि उन्होंने उस व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया था। वह रवि किशन, जिम्मी शेरगिल सहित कई कलाकारों के साथ काम कर चुकी थीं।
विज्ञापन

वर्तमान में सोनाली फोगाट भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य थीं। इससे पहले भाजपा की महिला विंग की पार्टी उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। हरियाणा कला परिषद की हिसार जोनल की निदेशक थीं। भाजपा नेत्री के तौर पर झारखंड और मध्य प्रदेश चुनाव रैलियों में भी हिस्सा ले चुकी हैं। हरियाणवी मूवी छोरियां छोरों से कम नहीं होती के लिए उन्हें वर्ष 2019 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। इस फिल्म में सोनाली फोगाट ने डीएसपी का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम : सोनाली फोगाट
निक नेम : देसा
जन्म : 21 सितंबर 1979
मृत्यु : 23 अगस्त 2022
टीवी के सीरियल : एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा
वेब सीरीज : द स्टोरी ऑफ बदमाशगढ़
हरियाणवी म्यूजिक एल्बम : बंदूक आली जाटनी
हरियाणवी फिल्म : छोरियां छोरों से कम नहीं होती
वेब सीरिज : सौराष्ट्र, साध्वी का किरदार निभाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed