फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lokesh, who sells chicken biryani, hatched a conspiracy to kidnap the doctor to repay the loan.

Hisar News: चिकन बिरयानी की रेहड़ी लगाने वाले लोकेश ने कर्ज उतारने के लिए रची थी डॉक्टर के अपहरण की साजिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Lokesh, who sells chicken biryani, hatched a conspiracy to kidnap the doctor to repay the loan.
हिसार। पुलिस की गिरफ्त में डॉक्टर से हाथापाई व अपहरण करने के आरोपी। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र गुप्ता से मारपीट कर अपहरण का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान के यूपी के बुलंदशहर निवासी 25 वर्षीय जितेंद्र उर्फ जीतू व बुलंदशहर के 26 वर्षीय लोकेश के रूप में हुई है। वहीं तीसरे की तलाश जारी है। हमले का मास्टर माइंड आरोपी लोकेश मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित डॉक्टर के अस्पताल के पास ही चिकन बिरयानी की रेहड़ी लगाता है। वहीं दूसरा आरोपी जितेंद्र दिल्ली में एसी रिपेयरिंग का कार्य करता है। लोकेश ने कर्ज उतारने के लिए ही डॉक्टर के अपहरण की साजिश रची थी।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कार्यालय में प्रेसवार्तामें बताया कि हिसार पुलिस की स्पेशल स्टाफ और थाना अर्बन एस्टेट पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी डॉ. रविंद्र गुप्ता के अस्पताल के पास जिंदल चौक पर बिरयानी की रेहड़ी लगाता है। आरोप है कि लोकेश ने रुपये के लालच में साथी जितेंद्र व संकित को दिल्ली से बुलाया और चिकित्सक के अपहरण की साजिश रची। आरोपी लोकेश व जितेंद्र ने 9 जनवरी सुबह करीब 6 बजे मॉडल टाउन एक्सटेंशन निवासी डॉक्टर रविंद्र गुप्ता के घर पहुंचे और हाथापाई कर अपहरण का प्रयास किया था। इस बारे में अर्बन एस्टेट थाना में डॉक्टर की शिकायत पर केेस दर्ज किया था। मौके से बरामद बाइक के नंबर से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। प्रारंभिक जांच में आरोपियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने रुपये लूटने के इरादे से वारदात की थी। आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया जहां से उन्हें चार दिन के रिमांड पर भेजा गया है। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

दोपहर तक ओपीडी रही प्रभावित
इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। शुक्रवार को दोपहर तक प्राइवेट अस्पतालों में ओपीडी प्रभावित हुई। डॉक्टरों ने अपनी मांग को लेकर टाउन पार्क के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएसपी अशोक कुमार ने टाउन पार्क के सामने पहुंचकर डॉक्टरों के आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना दी। आईएमए के प्रधान डॉ. संदीप कालरा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हड़ताल खत्म कर दी है। वहीं, डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर वे गृहमंत्री अनिल विज से भी मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed