फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Loan up to Rs 2 crore will be available on GST return: Dhupad

जीएसटी रिटर्न पर मिलेगा 2 करोड़ तक का लोन : धूपड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Loan up to Rs 2 crore will be available on GST return: Dhupad
हिसार। पंजाब नेशनल बैंक हिसार मंडल कार्यालय में क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पीएनपी अंचल कार्यालय गुरुग्राम के अंचल मैनेजर संजीव कुमार धूपड़ ने बताया कि सरकार ने कारोबारियों के लिए ऋण प्रक्रिया सरल करने के लिए जीएसटी एक्सप्रेस नाम से योजना चलाई हुई है। इसमें जीएसटी रिटर्न के आधार पर केवल 7 से 7.50 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण लिया जा सकता है। योजना के तहत दो करोड़ रुपये तक का लोन मिल सकेगा।
विज्ञापन

योजना में ऋण प्रक्रिया काफी जल्द पूर्ण हो जाती है। इसके अलावा होम लोन भी न्यूनतम ब्याजदर पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। किसानों के लिए एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर लोन की योजना के तहत कृषि संबंधी आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण जो पुराने ऋण एनपीए हो चुके हैं उनको वन टाइम सेटलमेंट येाजना के तहत काफी कम शुल्क पर ऋण चुकाने का मौका दिया जा रहा है। हिसार मंडल प्रमुख अंजू मित्तल ने बताया कि बैंक के ऋण में से 8 प्रतिशत के करीब ऋण एनपीए हो जाते हैं। वन टाइम सेटलमेंट कैंप लगाये जा रहे हैं। इस मौके पर बैंक के चीफ मैनेजर भूपेंद्र सैनी, सीनियर मैनेजर हितेश कालड़ा व बैंक अधिकारी अंकुर संतोष भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed