फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Loan manipulated in documents, arrested

Hisar News: दस्तावेज में हेराफेरी कर लिया लोन, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Loan manipulated in documents, arrested
नारनौंद (हिसार)। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन में फर्जीवाड़ा कर उसे अपने नाम करवाने और बैंक से लोन लेने के मामले में नारनौंद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला गांव कापड़ो निवासी राजेश कुमार की शिकायत पर सामने आया था, जिसकी तहसील स्तर पर जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन के दिशा-निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना नारनौंद पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना नारनौंद में तैनात जांच अधिकारी एवं सब इंस्पेक्टर रामलाल ने बताया कि आरोपी राहुल निवासी पनिहारी (बरवाला) ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक क्रेटा अपने नाम ट्रांसफर करवा ली थी।
विज्ञापन

कापड़ो निवासी पीड़ित राजेश कुमार ने उपमंडल अधिकारी नारनौंद को दी शिकायत में बताया था कि वह 2018 मॉडल गाड़ी का वैध मालिक है और मार्च 2025 में विधिवत तरीके से गाड़ी अपने नाम ट्रांसफर करवा चुका था। उसके पास गाड़ी के मूल दस्तावेज और दोनों चाबियां मौजूद थीं। इसके बावजूद आरोपी राहुल ने डुप्लीकेट आरसी बनवाकर फर्जी फार्म 29-30, बैंक का फॉर्म-34, सेल डिक्लेरेशन और फर्जी पहचान दस्तावेजों के आधार पर 7 अप्रैल को गाड़ी अपने नाम करवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारियों को किया गया गुमराह
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने इसी गाड़ी पर बैंक से लोन भी ले लिया। कार्यालय के रिकॉर्ड की जांच में स्पष्ट हुआ कि 12 मार्च को गाड़ी राजेश कुमार के नाम वैध रूप से रजिस्टर थी, जबकि बाद में फर्जी कागजों से राहुल ने अपने नाम ट्रांसफर करवा ली। इस पूरे प्रकरण में सरकारी कर्मचारियों को भी गुमराह किया गया। एसडीएम कार्यालय की रिपोर्ट के आधार पर थाना नारनौंद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस धोखाधड़ी में और कौन-कौन शामिल था। वहीं पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि गाड़ी की आरसी आरोपी के नाम से रद्द कर पुनः उसके नाम बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed