फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Loading vehicle entered the shop after crushing two elderly people, one died

दो बुजुर्गों को कुचलकर दुकान में घुसा लोडिंग वाहन, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Loading vehicle entered the shop after crushing two elderly people, one died
हांसी। (हिसार) चार कुतुब रोड पर एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन (छोटा हाथी) दो बुजुर्गों को कुचलते हुए एक दुकान में घुस गया। इसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बुजुर्ग दुकान के बाहर बैठकर चाय पी रहे थे। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चार कुतुब रोड पर मिठाई की दुकान पर बैठकर चार कुतुब गेट निवासी 75 वर्षीय सुल्तान सिंह और 65 वर्षीय भगवानदास चाय पी रहे थे। इसी दौरान एक छोटा हाथी आया और दोनों को कुचलते हुए दुकान में घुस गया। इस घटना में सुल्तान और भगवानदास गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां सुल्तान को मृत घोषित कर दिया गया। भगवानदास की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उनको हिसार रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

चबूतरे से टकराकर रुका वाहन -
दोनों बुजुर्गों को कुचलने के बाद वाहन मिठाई की दुकान में बने चबूतरे से टकरा गया। उसके बाद वह बंद हो गया। हादसा होते ही वहां पर भीड़ जुट गई और लोग घबराए हुए थे। हादसा स्थल पर खून बिखरा था। यह सब देखने के बाद वाहन चालक वहां से फरार हो गया। दोनों बुजुर्गों को अस्पताल भेजा गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया और लोगों के साथ बातचीत की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं, बताया जा रहा है कि वाहन को क्लीनर चला रहा था। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
मृतक सुल्तान सिंह के बेटे रामकिशन की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले की जांच गंभीरता के साथ की जा रही है। जल्द ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अनिल कुमार, प्रभारी, सिसाय पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed