{"_id":"651bc0ae2cb94b079609b9b5","slug":"livestock-farmers-start-protest-outside-corporation-office-in-hisar-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: पशुपालकों का निगम कार्यालय के बाहर धरना शुरू, बिना जुर्माना लगाए पकड़े गए पशुओं को छोड़ेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: पशुपालकों का निगम कार्यालय के बाहर धरना शुरू, बिना जुर्माना लगाए पकड़े गए पशुओं को छोड़ेने की मांग
Tue, 03 Oct 2023 12:50 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:50 PM IST
सार
पशुपालकों का आरोप है कि निगम की टीम ने उनके घरों से भी पशु पकड़े। पशुपालक मांग कर रहे हैं कि उनके घरों से पकड़े गए पशुओं को बिना जुर्माना लगाए उन्हें सौंप दिया जाए।
विज्ञापन
लोगों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार के पशुपालकों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया है। उनकी मांग है कि अभियान के दौरान उनके घरों से पकड़े गए पशुओं को बिना जुर्माना लगाए छोड़ा जाए। नगर निगम में 26 से 29 सितंबर तक शहर में बेचारा पशु पकड़ने को लेकर महा अभियान चलाया था। इस दौरान निगम में शहर में बने अवैध पशु बाड़ों पर कार्रवाई की थी और 249 गोवंश को पड़कर को अभ्यारण्य पहुंचाया था। पशुपालकों का आरोप है कि निगम की टीम ने उनके घरों से भी पशु पकड़े। पशुपालक मांग कर रहे हैं कि उनके घरों से पकड़े गए पशुओं को बिना जुर्माना लगाए उन्हें सौंप दिया जाए। इस बारे में निगम अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने सिर्फ उन पशुओं को पकड़ा है जिन पर निशान व टैग लगे हुए थे।
विज्ञापन
कई राजनेता भी पशुपालक को का कर रहे हैं समर्थन
कई राजनेता भी इन पशुपालकों का समर्थन कर रहे हैं। इस मामले में आप नेता मनोज राठी पशुपालकों के साथ है। डिप्टी मेयर जयवीर गुर्जर भी पशुपालकों की मांग का समर्थन कर चुके हैं।
विज्ञापन
आज नगर निगम अधिकारी भी करेंगे बैठक
पुशअप करने के मां अभियान को लेकर आज नगर निगम अधिकारी भी बैठक करेंगे। बैठक में मां बहन को लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इससे पहले 26 से 29 सितंबर तक महा अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन