फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Light rain in the city in the morning and drizzle in the evening

Hisar News: शहर में सुबह हल्की बारिश तो शाम को हुई बूंदाबांदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Light rain in the city in the morning and drizzle in the evening
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से शहर व आसपास के एरिया में हल्की बारिश हुई। इससे मौसम खुश्गवार हो गया। हालांकि इसके बाद हल्के बादल छाए रहे। मगर दिन भर ठंडी हवा चलती रही। मगर शाम को फिर से काले बादल घिर आए और बूंदाबांदी होने लगी। शहर में दिनभर में करीब 7 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.2 डिग्री नीचे रहा।
विज्ञापन

बिजली की डिमांड 20 प्रतिशत कम, शिकायत 360

बुुधवार की सुबह आंधी व बारिश के मौसम के चलते बिजली निगम ने एहतियात के तौर पर फीडरों को बंद कर दिया। करीब तीन घंटे बाद बिजली की आपूर्ति बहाल की गई। मौसम में आए बदलाव के बाद बिजली निगम की मांग में 20 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। बिजली निगम को सर्कल में करीब 360 से अधिक शिकायत मिली। उपभोक्ताओं को शिकायत दर्ज कराने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


फसलों के लिए फायदे की बारिश

उपकृषि निदेशक विनोद फोगाट ने बताया कि इस समय हो रही बारिश से फसलों को फायदा है। अगर अच्छी बारिश हुई तो किसान बाजरे की अगेती बिजाई कर सकेंगे। कपास की फसल को भी पानी देने की जरूरत नहीं होगी। जून महीने के सप्ताह में ग्वार की बिजाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed