{"_id":"6260575db0bd9929b14f0aaa","slug":"light-rain-expected-in-haryana-due-to-western-disturbance","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज अंधड़ व हल्की बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज अंधड़ व हल्की बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट
Thu, 21 Apr 2022 12:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:26 AM IST
सार
मौसम विशेषज्ञ की मानें तो गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में अंधड़ व हल्की बारिश के आसार हैं। उत्तरी हरियाणा के जिलों में 22 अप्रैल को इसके असर से हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : self
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी पाकिस्तान व उत्तरी राजस्थान पर चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने से बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्के बादल छाए रहे। भारतीय मौसम विभाग के नारनौल स्थित सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मंगलवार रात से एक मध्यम श्रेणी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। इसके कारण पूर्वी पाकिस्तान व उत्तरी राजस्थान पर चक्रवातीय सर्कुलेशन बन रहा है।
विज्ञापन
इसके असर से बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्के बादल छाए रहे। 21 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ का असर और बढ़ेगा। दोपहर बाद उत्तरी हरियाणा में हल्की बारिश व 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं दक्षिण व दक्षिण पूर्वी हरियाणा और पश्चिमी व दक्षिणी पश्चिमी हरियाणा में अंधड़ व बूंदाबांदी आ सकती है।
विज्ञापन
उत्तरी हरियाणा के जिलों में 22 अप्रैल को इसके असर से हल्की बारिश हो सकती है। हल्की बारिश व अंधड़ के कारण दिन के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आएगी, जिससे लोगों गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
प्रदेश में अंबाला रहा सबसे गर्म
शहर तापमान
- अंबाला 43.8
- गुरुग्राम 43.5
- हिसार फार्म एरिया 42.9
- सिरसा 42.8
- रोहतक 41.9
- हिसार 41.8
- भिवानी 41.5
- करनाल 41.2