फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Life was starting to feel overwhelming... I thought of giving up, but I chose to fight.

Hisar News: जिंदगी भारी लगने लगी थी... हार मान लेने के ख्याल आते थे पर मैंने लड़ना चुना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Life was starting to feel overwhelming... I thought of giving up, but I chose to fight.
हिसार। यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस (18,510 फीट) दो बार फतह कर चुके हिसार के गांव मलापुर निवासी रोहताश खिलेरी ने नया इतिहास रच दिया है। रोहताश ने माउंट एलब्रुस पर 24 घंटे रुकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दावा है कि ऐसा करने वाले वे विश्व के पहले व्यक्ति हैं। अपनी कामयाबी और संघर्ष को एक वीडियो के साझा किया है। इसमें बता रहे हैं कि बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के माइनस 40 डिग्री तापमान और 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवाओं के बावजूद वे कामयाब रहे। उन्होंन एक्स पर एक भावुक पोस्ट किया और प्रेरित करने वाली कविता भी सुनाई। रोहताश 16 मई 2018 को माउंंट एवरेस्ट भी फतह कर चुके हैं।
विज्ञापन

रोहताश ने एक्स पर लिखा कि एक वक्त था जब जिंदगी भारी लगने लगी थी, डिप्रेशन की चहारदीवारी में सिर्फ अंधेरा दिखता था और मन में हार मान लेने के ख्याल आते थे, लेकिन कहते हैं न कि जब आप सबसे नीचे होते हैं, तभी आपके पास सिर्फ ऊपर जाने का रास्ता बचता है। मैंने घुटनों के बल हार मानने के बजाय, खड़े होकर लड़ना चुना। आज यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस के शिखर पर खड़ा हूं। यहां हाड़ कंपा देने वाली ठंड और शून्य से नीचे का तापमान मुझे प्रेरित करता है कि इंसान की इच्छाशक्ति से बड़ा कुछ भी नहीं। मेरे पास आप सबकी दुआएं और गुरु जम्भेश्वर भगवान का आशीर्वाद है। चलिए साथ मिलकर साबित करते हैं कि कोई भी पहाड़ हमारे हौसलों से ऊंचा नहीं है।
विज्ञापन

आठ साल की तैयारी, रोजाना आठ घंटे प्रेक्टिस, 2 घंटे की स्वीमिंग
रोहताश माउंट एलब्रुस पर 24 घंटे रुकने का रिकॉर्ड बनाने का प्रयास पांच साल पहले भी कर चुके हैं, लेकिन गाइड की तबीयत खराब होने के कारण उनकी जान बचाने के लिए उन्हें अपना मिशन रोकना पड़ा। 2023 में खराब मौसम ने रास्ता रोका। रोहताश ने अपना सफर 2018 में शुरू किया था। रोहताश ने बताया कि आठ साल से वे मेहनत कर रहे हैं और रोजाना 8 घंटे प्रेक्टिस, 2 घंटे की स्विमिंग और मेडिटेशन की बदौलत उन्हें मंजिल मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माउंट एवरेस्ट पर भी 24 घंटे बिताना है लक्ष्य
रोहताश माउंट एवरेस्ट पर भी 24 घंटे रुककर रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं। यहां न्यूनतम तापमान 60 से 70 डिग्री माइनस में चला जाता है। अभी तक माउंट एवरेस्ट पर 21 घंटे रुकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है, जो नेपाल के बाबुश्री शेरपा के नाम है। उन्होंने इसे 1999 में बनाया था।
रोहताश खिलेरी की उपलब्धियां
- माउंट एवरेस्ट फतेह 16 मई 2018 को
-माउंट किलिमंजारो फतेह 23 जुलाई 2018 को
-माउंट एलब्रुस फतेह 4 सितंबर 2018 को
- माउंट एलब्रुस फतेह 1 फरवरी 2020
- माउंट फ्रेंडशिप फतेह 9 अक्तूबर 2020 को
-माउंट मून फतेह 1 नवंबर 2020 को
- माउंट किलीमंजारो पर 23 मार्च 2021 को 24 घंटे रुकने का रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed