फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   life insurance

उपभोक्ता फोरम ने एलआईसी को दिए बीमे की राशि और 5 हजार का मुआवजा देने के निर्देश

Fri, 19 Jul 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
life insurance
दो लाख रुपये का बीमा कराने के बावजूद पीड़ित को उसका लाभ न देने पर उपभोक्ता फोरम एलआईसी को बीमे की राशि 5 हजार रुपये मुआवजे सहित पीड़ित को देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मामले के अनुसार उपभोक्ता फोरम को दी शिकायत में न्योली कलां गांव निवासी छावली देवी ने बताया कि उसके पति बलबीर ने 28 दिसंबर 2011 को 2 लाख रुपये की जीवन बीमा पॉलिसी कराई थी। वे इसकी किस्तें समय पर भर रहे थे। इसी बीच 14 अप्रैल 2017 को उनका देहांत हो गया। पीड़ित के अनुसार उसने बीमा राशि प्राप्त करने के लिए एलआईसी के नियमों के अनुसार कागजी कार्रवाई पूरी की। उसे कुछ राशि करीब 35-40 हजार रुपये तो दिए गए, लेकिन बाकी पैसे देने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने एलआईसी को अपने वकील के द्वारा लीगल नोटिस भी भिजवाया, लेकिन एलआईसी की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद वह उपभोक्ता फोरम पहुंची। फोरम के अध्यक्ष रघबीर सिंह और सदस्य रजनी गोयत व तृप्ती पानू ने मामले की सुनवाई के बाद एलआईसी को निर्देश दिए कि वह पीड़िता को जो राशि पहले दी जा चुकी है, वह काटकर बीमा की पूरी राशि लौटाएं। साथ ही पांच हजार रुपये मुआवजा देने के निर्देश भी दिए। फोरम ने मूल राशि और मुआवजा राशि 45 दिनों के अंदर देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed