फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Libraries will give a new direction to rural education.

Hisar News: लाइब्रेरी से ग्रामीण शिक्षा को मिलेगी नई दिशा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Libraries will give a new direction to rural education.
हिसार लाइब्रेरी के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते मंत्री रणबीर सिंह गंगवा। स्रोत आयोजक

विज्ञापन
हिसार। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बुधवार को गांव गंगवा में निर्माणाधीन राजा राम मेमोरियल लाइब्रेरी के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और उपयोग की जा रही सामग्री की जानकारी ली। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को निर्धारित समय-सीमा और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
मंत्री गंगवा ने ग्रामवासियों की समस्याओं को भी सुना और क्षेत्र के विकास के लिए उनके सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी क्षेत्र के विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और शोधार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी। मंत्री ने बताया कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पुस्तकालयों का निर्माण कर रही है ताकि युवाओं को अध्ययन के लिए एक बेहतर वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार गांवों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने जोर दिया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लाइब्रेरी के निर्माण के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई, सुविधाओं और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि यह परिसर भविष्य में गांव का एक आदर्श शैक्षिक केंद्र बन सके। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed