फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Legislators expect industrial park to IIT from budget

हिसार: विधायकों को बजट से औद्योगिक पार्क से आईआईटी तक की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Legislators expect industrial park to IIT from budget
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


हिसार। हिसार जिले के विधायक बजट सत्र में अपने क्षेत्र के विकास के लिए की बात रखेंगे। बरवाला के विधायक जोगीराम सिहाग सबसे पहले एयरपोर्ट के कारण बंद किए गए सड़क मार्ग का मुद्दा उठाएंगे। शहरी विकास मंत्री डॉ. कमल गुप्ता को बजट से हिसार के लिए आईआईटी मिलने की उम्मीद है।
हांसी से विधायक विनोद भ्याना ने कहा कि हांसी से कैथल तक रोड को फोरलेन, शहर में खेल स्टेडियम, हांसी के नागरिक अस्पताल को 100 बेड की क्षमता करने की मांग रखी हैं। हांसी शहर में एक बड़ा औद्योगिक पार्क स्थापित की मांग भी की हुई है।
विज्ञापन


आदमपुर से विधायक भव्य बिश्नोई ने बताया कि अस्पताल के अपग्रेडेशन, गुरुग्राम-सिरसा इकॉनॉमिक कॉरिडोर प्लान से आदमपुर को जोड़ने, आदमपुर को औद्योगिक रूप से पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने, औद्योगिक इकाई लगाने की मांग है। ‘सौर ऊर्जा पार्क’ स्थापित करने की मांग भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरवाला के विधायक जोगीराम सिहाग ने कहा कि वह पहली मांग तलवंडी रोड को लेकर उठाएंगे। तलवंडी के लिए वैकल्पिक रोड दिया जाना चाहिए। तालाबों से गंदा पानी निकालकर साफ पानी डालने, गंदे पानी की निकासी, सामुदायिक केंद्रों का निर्माण, खेतों के रास्ते, फिरनी, जलघरों के पुनरोद्धार, बरसाती पानी की स्थायी निकासी की मांग रखी है।
शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि हिसार के लिए आईआईटी चाहिए। हाइकोर्ट की बेंच हिसार में स्थापित करने, एयरपोर्ट के प्रोजेक्ट को लेकर भी बजट से उम्मीद है। एलिवेटेड रोड के लिए भी इस बार बजट मिलना चाहिए।

डबवाली से कांग्रेस विधायक अमित सिहाग बजट सत्र के दौरान डबवाली को जिला या पुलिस जिला बनाने की मांग उठाएंगे। उन्होंने सात सवाल विधानसभा सचिव को भेजे हैं। इनमें कानून-व्यवस्था, सिंचाई, शिक्षा, उद्योग व रोजगार, खेल के सवाल शामिल हैं। बनवाला में उपलब्ध करीब 125 एकड़ पंचायत भूमि पर कृषि उपकरण निर्माण करने की एक इकाई का निर्माण करने की मांग करेंगे। अबूबशहर में किन्नू मंडी एवं फूड प्रोसेसिंग यूनिट का निर्माण कराने की मांग करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed