फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Last rites of DC office employee not performed even on fifth day

Hisar News: डीसी कार्यालय के कर्मी का पांचवें दिन भी नहीं किया अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Last rites of DC office employee not performed even on fifth day
मृतक के घर परिवार को सांत्वना देने पहुंचे वि​भिन्न जनसंगठन से जुड़े सदस्य।
हिसार। डीसी कार्यालय में कार्यरत सेवानिवृत्त फाैजी राजकुमार के शव का परिजनों ने पांचवें दिन भी अंतिम संस्कार नहीं किया। परिजनों और गठित की गई कमेटी के सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के शवगृह के सामने रविवार को धरना दिया। उन्होंने कहा कि जब तक तत्कालीन डीएसपी व अन्य आरोपियों की गिरफ्तार नहीं होती वे शव नहीं उठाएंगे। वहीं सोमवार को लघु सचिवालय के बाहर धरना-प्रदर्शन का फैसला लिया गया है। बता दें कि इस संबंध में सिविल लाइन पुलिस ने तत्कालीन डीएसपी अशोक कुमार समेत 10 के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

न्याय समिति के सदस्य रोशन लाल ने आरोप लगाया कि मामले में पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। परिजनों ने कहा कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। हालांकि उपायुक्त के आश्वासन पर शनिवार को परिजनों की सहमति से शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया था। राजकुमार के बेटे पंकज ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार करेंगे। सुसाइड नोट में सभी आरोपियों का नाम साफ लिख रखा है। पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार तक नहीं है। सोमवार को डीएसपी से मिलेंगे और लघु सचिवालय हिसार के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed