{"_id":"6168637971e25e70ce6c4cd6","slug":"lankesh-will-be-burnt-in-the-circle-of-khaki-no-entry-of-common-man-hisar-news-hsr614433570","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी के घेरे में होगा लंकेश का दहन, आमजन की नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी के घेरे में होगा लंकेश का दहन, आमजन की नो एंट्री
विज्ञापन
हिसार। विजयदशमी के दिन शुक्रवार को पुराने राजकीय कॉलेज मैदान में 200 पुलिस कर्मचारियों के घेरे में लंकापति रावण के पुतले का दहन होगा। विशेष बात है कि पंडाल को तीन हिस्सों में बांटा गया है। पंडाल में कुल 720 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं आमजन की नो एंट्री रहेगी।
पंडाल के पहले हिस्से में 20 वीआईपी की बैठने की व्यवस्था की गई है। जबकि दूसरे हिस्से में 200 सीटें और तीसरे हिस्से में 500 सीटें उपलब्ध होंगी। खास बात यह भी है कि श्री रामलीला कमेटी कटला मंचन की ओर पास बनाए गए हैं, जिसके पास होंगे, उन्हें ही अंदर जाने की इजाजत मिलेगी। शुक्रवार को वीआईपी श्रेणी की बात करें तो पूर्व विधायक सावित्री जिंदल, विधायक कमल गुप्ता सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहेंगे। वहीं, विद्युत नगर में श्री बद्री केदार रामलीला समिति की ओर से शुक्रवार को रावण दहन कार्यक्रम नहीं किया जाएगा। देर रात 9 बजे रावण वध का मंचन का कार्यक्रम होगा।
रावण दहन का सही समय शाम 7 बजकर 14 मिनट से 9 बजकर 40 मिनट रहेगा। इस अंतराल में रावण दहन करने का सही समय है। इस अंतराल के समय को स्वार्थ सिद्ध योग कहा जाता हे।
विज्ञापन
- राममेहर शास्त्री, पंडित।