फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Landlord shot dead in the dunes Danasher

टिब्बा दानाशेर में मकान मालिक की गोली मारकर हत्या

Tue, 10 Jun 2014 12:25 AM IST
hisar
hisar Updated Tue, 10 Jun 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन

टिब्बा दानाशेर में शनिवार रात को किराएदार ने अपने ही मकान मालिक की उसके लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव को उसकी ही जाइलो गाड़ी में लेकर भूमिगत हो गया। मौके पर पुलिस को खून के धब्बे मिले हैं, लेकिन शव नहीं मिला।

विज्ञापन


दो दिन बाद भी पुलिस न तो हत्यारोपियों, न शव और न ही गाड़ी को बरामद कर सकी है। मामला भी दो दिन बाद दर्ज किया गया है। सोमवार देर रात पुलिस ने मृतक के भतीजे विश्वजीत की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हत्या के पीछे अवैध संबंधों को वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में घिराय निवासी विश्वजीत ने बताया कि वह शनिवार को अपने चाचा मंजीत के यहां आया हुआ था। रात को उसके चाचा के साथ घिराय निवासी संदीप उर्फ गौरी और गांव बुडाना निवासी कपिल बैठे थे। कपिल ने उसके जमींदार चाचा का घर किराए पर लिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को उसे उसके चाचा के चिल्लाने की आवाज आई। भतीजे का आरोप है कि चाचा की कपिल और गौरी ने गोली मारकर हत्या की है। मौके पर घर में खून के छींटे मिले हैं। भतीजे का कहना है कि आरोपी उसके चाचा के शव को गाड़ी में डालकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मंजीत के पास लाइसेंसी रिवाल्वर था, जिससे ही उसे गोली मारी गई है।

पुलिस को जब मामले की सूचना दी गई तो पुलिस को यकीन नहीं हुआ। हत्या मामले में बड़े पेंच हैं। पुलिस शव की बरामदगी किए बगैर मुकदमा दर्ज करने को तैयार नहीं हुई। सोमवार देर रात भतीजे की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
टिब्बा दानाशेर एरिया में गोली मारकर हत्या करने की क्षेत्रवासियों को सूचना थी। लोगों का कहना है कि मंजीत के किसी महिला के साथ अवैध संबंध थे जिसके चलते उसकी हत्या हुई है। हालांकि अभी पुलिस ने इस बात की अभी पुष्टि नहीं की है।

मिलगेट चौकी इंचार्ज अमर सिंह का कहना है कि उनके पास मर्डर की सूचना भी नहीं है। अमर सिंह ने कहा कि उनके एरिया में पूरी तरह से अमन चैन है चौकी इंचार्ज छुट्टी पर है और वह चौकी इंचार्ज है।


सिटी थाना इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि विश्वजीत की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी डेड बॉडी लेकर घूम रहा है या फिर उसने कहीं छिपाई है। सीआईए और सिटी पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed