फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lampi: One lakh 10 thousand doses of vaccine reached, vaccination from today

लंपी : वैक्सीन की एक लाख 10 हजार डोज पहुंचीं, आज से टीकाकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Lampi: One lakh 10 thousand doses of vaccine reached, vaccination from today
हिसार। पशुओं में फैली लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए बुधवार देर शाम हिसार के सेंट्रल स्टोर में वैक्सीन की एक लाख 10 हजार डोज पहुंच गई हैं। वीरवार से पशुपालन विभाग के अलावा लुवास की टीमें टीकाकरण अभियान शुरू करेंगी।
विज्ञापन

लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए वैकल्पिक तौर पर गोटपॉक्स की वैक्सीन हिस्ट्रोलॉगस का उपयोग किया जा रहा है। जिले में एक लाख छह हजार गोवंश हैं, जिनमें से 51 हजार गोवंश गोशालाओं में व 55 हजार गोवंश ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालकों के पास हैं। इनमें से 8319 गोवंश का टीकाकरण किया जा चुका है। पशुपालन विभाग ने जिले के सभी गोवंश को एक बार में टीका लगाने के लिए एक लाख पांच हजार डोज वैक्सीन की मांग की थी।
विज्ञापन

उप निदेशक पशुपालन श्रीभगवान ने बताया कि बुधवार की देर शाम एक लाख 10 हजार डोज वैक्सीन की खेप जिले में पहुंची। इन टीकों को शहर के जहाजपुल के पास स्थित सेंट्रल स्टोर के डीप फ्रीजर में रखा गया है। वहां से इन्हें ग्रामीण क्षेत्र के 86 पशु अस्पतालों के अलावा लुवास के स्टोर में भी भेजा जाएगा। उप निदेशक ने बताया कि टीकाकरण के लिए प्रत्येक पशु अस्पताल के चार कर्मियों की एक टीम बनाई गई है। टीम अपने क्षेत्र के सभी गोवंश का टीकाकरण करेगी। टीकाकरण की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित पशुओं को नहीं लगेगा टीका
उप निदेशक ने बताया कि जो गोवंश लंपी से ग्रसित हो गए हैं, उन्हें टीका नहीं लगेगा। क्योंकि संक्रमित पशु में स्वयं ही रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास हो जाता है। इसके अलावा चार माह से कम उम्र वाले गोवंश का भी टीकाकरण नहीं किया जाएगा।

बेसहारा पशुओं का अलग से होगा टीकाकरण
सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं का टीकाकरण अलग से होगा। उप निदेशक ने बताया कि पहले गोशाला व पशुपालक के यहां पल रहे गोवंशों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके बाद शहर की सड़कों पर घूम रहे गोवंश को पकड़कर गो अभ्यारण्य में रखा जाएगा। वहां एक सप्ताह तक उनकी देखरेख होगी। इसके बाद टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed