फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   lahuriya chauk hisar, civil hospita hisar, Hisar

विवाहिता और ससुराल पक्ष में चले लात-घूसे, जमकर हुआ हंगामा

Fri, 30 Dec 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Fri, 30 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
lahuriya chauk hisar, civil hospita hisar, Hisar
civil hospital - फोटो : Bureau

एक विवाहिता और उसके ससुरालीजन पहले लाहौरिया चौक पर भिड़े तथा बाद में सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में। दोनों पक्षों में इमरजेंसी में जमकर लात-घूसे चले। सिटी थाना पुलिस सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। दोनों पक्षों के कई लोगों को चोट लगी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मिलगेट एरिया की एक युवती की शादी चार साल पहले जवाहर नगर के युवक के साथ हुई थी। इस दंपति की एक बच्ची है। दंपति में अनबन के चलते मामला महिला थाना पहुंच गया था। विवाहिता अब चार महीने से मायके में रह रही है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन विवाहिता ने बताया कि वह अपने भाई के साथ करीब एक बजे लौट रही थी। रास्ते में लाहौरिया चौक के पास उसे देवर व ननद मिले। वहां दोनों पक्षों में लात-घूसे चले। विवाहिता भाई के साथ एमएलआर कटवाने सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंच गई। आरोप है कि कुछ देर बाद महिला का पति, देवर, ननद और कुछ अन्य इमरजेंसी में पहुंच गए। वहां भी दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे चले। अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने मुश्किल से हालात पर काबू पाया। बाद में अनाज मंडी चौकी से चौकी इंचार्ज अशोक कुमार, हेडकांस्टेबल रवि कुमार और अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे और विवाहिता के पति, देवर व ननद को पकड़कर ले गए। तीनों ने चौकी में जाकर खुद को चोट लगने की बात बताई। बाद में पुलिस उनको फिर अस्पताल में लाई। उन्होंने ने भी एमएलआर कटवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed