फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lack of basic amenities

Hisar News: मूलभूत सुविधाओं का अभाव, बेरोजगारी अहम समस्या

Mon, 09 Sep 2024 06:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 09 Sep 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Lack of basic amenities
हिसार। शहर की जाट धर्मशाला में डेमोक्रेटिक फोरम की तरफ से विधानसभा चुनाव में जनता के चुनावी मुद्दे विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शहर में मूलभूत सुविधाओं का बेहद अभाव है। जरा सी बारिश में पूरा शहर व काॅलोनियां जलमग्न हो जाती हैं। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि देश में हरियाणा बेरोजगारी में अव्वल है। हर वर्ष बड़े स्तर पर युवा रोजगार के लिए अपना जीवन जोखिम में डाल रहे हैं।
विज्ञापन

डाॅ. सतीश कालड़ा, फोरम के जिला प्रधान योगेश शर्मा, सचिव सत्यवीर सिंह डाॅ.अत्तरसिंह, एडवोकेट सोमदत्त, डॉ. रमेश पूनिया, डाॅ.धर्म सिंह, शकुंतला जाखड़, डाॅ.जेएस पूनिया, डाॅ. हितेष कुमार ने शहर में सरकारी स्कूल न खोले जाने व अध्यापकों के खाली पदों के मुद्दे को उठाया। सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं अपर्याप्त व बेहद लचर अवस्था में है। शहर में आवारा पशु बड़ी समस्या है। वक्ताओं ने मांग की है कि शहर में मजदूरों व अन्य कामगारों के लिए सस्ते रिहायशी मकानों के निर्माण कराया जाए। शहर को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जाए। कचरे का समुचित निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन


महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए : रेखा शर्मा

हिसार। सेक्टर-13 स्थित एक निजी होटल में रविवार को नारी नारायणी फाउंडेशन के द्वारा होम्योपैथिक चिकित्सक योगेश बिदानी के नेतृत्व में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर छोटे-छोटे स्टार्टअप चलाने चाहिए। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के शिक्षकों ने भाग लिया। फाउंडेशन की संस्थापिका पूनम नागपाल ने बताया के संस्था अपनी आगामी गतिविधियों में महिलाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करने के विकल्प खोजेगी। इस अवसर पर पीयूष मेहता, राजेंद्र सपरा व समाजसेवी विनोद गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ. योगेश बिदानी ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में 51 शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed