फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Labourer's body found hanging from tree in Sector 5

Hisar News: सेक्टर पांच में पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Labourer's body found hanging from tree in Sector 5
हांसी। लघु सचिवालय के पीछे सेक्टर पांच में हाउसिंग बोर्ड निवासी कश्मीर सिंह का शव एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बुधवार सुबह लोगों ने शव लटका हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और बेटे के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। कश्मीर सिंह मूल रूप से खानक का रहने वाला था। पिछले चार वर्षों से वह परिवार सहित हाउसिंग बोर्ड में रह रहा था। पुलिस को दिए बयान में उसके बेटे रवि ने बताया कि वह ईंट तोड़ने का काम करते थे। अक्सर रात को ईंटों के गोदाम में सो जाते थे। मंगलवार शाम को उसके पिता ने शराब पीकर घर में लड़ाई झगड़ा किया व घर से नाराज होकर चले गए। सुबह उन्हें जानकारी मिली की उनका शव सेक्टर पांच में पेड से लटका हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed