{"_id":"667e4cd96f4b730a510e49cc","slug":"laborer-murdered-on-camry-road-in-hisar-incident-was-carried-out-due-to-mutual-quarrel-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: कैमरी रोड पर मजदूर की हत्या, आपसी झगड़े में दिया गया वारदात को अंजाम; शास्त्री नगर का रहने वाला था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: कैमरी रोड पर मजदूर की हत्या, आपसी झगड़े में दिया गया वारदात को अंजाम; शास्त्री नगर का रहने वाला था मृतक
Fri, 28 Jun 2024 11:10 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:10 AM IST
सार
मृतक वीरवार रात को वह अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान उनमें आपस में कहासुनी हो गई और दूसरे मजदूर ने जगदीश के सिर में भारी वस्तु से वार कर दिया, जिसके उसकी मौत हो गई। इसके बाद हत्या आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
हिसार पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार के कैमरी रोड पर एक मजदूर की हत्या कर दी गई। उसके सिर पर किसी भारी चीज से वार करने की आशंका है। शुक्रवार सुबह लोग सैर के लिए निकले तो उन्होंने मजदूर का शव देखा और पुलिस की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान शास्त्री नगर निवासी जगदीश के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कैमरी रोड के सेक्टर 15 मोड़ पर लेबर शेड बना हुआ है, जहां मजदूर सुबह एकत्रित होते हैं। कुछ मजदूरों के पास घर नहीं है तो वे यहां बनी दुकानों के बरामदों में सोते हैं। मृतक जगदीश भी मजदूरी करता था। वीरवार रात को वह अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान उनमें आपस में कहासुनी हो गई और दूसरे मजदूर ने जगदीश के सिर में भारी वस्तु से वार कर दिया, जिसके उसकी मौत हो गई। इसके बाद हत्या आरोपी फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक वह मौके व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालेंगे ताकि यह पता चला सके कि हत्या में कितने लोग शामिल थे और किस समय यह वारदात हुई। फिलहाल शव को जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में भिजवा दिया है, जहां आज उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन