फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Laalpari... consider yourself a victim of whatever happened, life is useless

Hisar News: लालपरी...जो हुआ इसका शिकार समझो जीवन बेकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Laalpari... consider yourself a victim of whatever happened, life is useless
हांसी मेम के बाग में बनी झाड़ियों में पड़े पुड़िया के कवर। 
हांसी। क्षेत्र में लालपरी का नशा युवाओं को अपने चंगुल में लेता जा रहा है। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने पुरानी कचहरी के खंडहर भवनों व झाड़ियों में नशा करने वाले छह लोगों को पकड़ा और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। इन्होंने बताया कि लालपरी नशे का सेवन करते हैं, जो स्मैक की तरह होती है। इसकी एक पुड़िया 200 रुपये में मिलती है।
विज्ञापन


पकड़े गए लोगों में से दो-तीन बीते ढाई वर्ष से लालपरी का सेवन कर रहे हैं। ये लोग नशा छोड़ने व इसके दुष्प्रभावों के बारे में भी जानते हैं। एक व्यक्ति नशा छोड़ने के लिए दो बार उपचार भी करवा चुका है, लेकिन फिर से करने लगा। नागरिक अस्पताल में नशा मुक्ति टीम के इंचार्ज एसआई रामफल व जिला टीबी ऑफिसर डॉ. संजय वर्मा ने पकड़े गए लोगों की काउंसिलिंग की व नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


--
दोस्तों से लगी लगी लत, अब नहीं छूट रही

मैं करीब 5 महीने से लालपरी नशे का सेवन कर रहा हूं। दोस्तों की वजह से इसकी मुझे भी लत लग गई। दो बार इलाज भी करवा चुका हूं, लेकिन लत नहीं छूट रही। ऑटो रिक्शा चलाने का काम करता हूं। प्रतिदिन नशे का सेवन करता हूं। मेरी 4 बेटियां हैं, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। - सुलतान, सिसाय, 47 वर्षीय
विज्ञापन
विज्ञापन


--
मुझे नशे का सेवन करते हुए दो साल हो गए। जहां काम करता था वहां एक साथी नशे का सेवन करता था। उससे मुझे भी आदत पड़ गई। करीब छह महीने पहले उसने आत्महत्या कर ली। सजावट व डीजे के काम करने वालों के पास मजदूरी का काम करता हूं। 200 रुपये की पुड़िया मिल जाती है। जब भी जेब में पैसे आते हैं पुड़िया खरीदकर सेवन कर लेता हूं। -
भोला, 24 वर्षीय, बोगाराम कॉलोनी


एक साल से नशा कर रहा हूं। ढाणी राजू रोड पर नहर पार कर नशा मिलता है। जब पैसे होते हैं तो पुड़िया लेकर नशा कर लेता हूं। दिहाड़ी मजदूर हूं। किसी भी तरह का काम कर लेता हूं। पहले जहां काम करता था, वहां एक लड़के ने नशा करना सिखाया था। अब आदत नहीं छूट रही। - उमेश, 21 वर्षीय, इंद्रा कॉलोनी


पुरानी कचहरी के खंडहर भवन व झाड़ियों में लोग नशे का सेवन करते हैं। इसलिए इन जगहों पर छापा मारकर नशे का सेवन करने वालों को पकड़ते हैं व उनका उपचार करवाते हैं। इनकी काउंसिलिंग भी करते हैं। नशे का सेवन करने वालों को समझाते हैं कि घर वालों के लिए बोझ न बनें। बल्कि घर संभालने वाले बनें। - एसआई रामफल, इंचार्ज, नशा मुक्ति टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed