{"_id":"4c92f5e1c2d22305d6005a09a72976fb","slug":"kuldeep-contest-election-from-hisar-and-karnal-chandramohan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलदीप हिसार और चंद्रमोहन करनाल से लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलदीप हिसार और चंद्रमोहन करनाल से लड़ेंगे चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Wed, 19 Mar 2014 09:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा-हजकां गठबंधन के तहत हजकां के दोनों प्रत्याशियों का ऐलान किया। हिसार लोकसभा से वह खुद प्रत्याशी होंगे, जबकि करनाल सीट से पूर्व डिप्टी सीएम और उनके भाई चंद्रमोहन पार्टी के प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन
हजकां-भाजपा गठबंधन के तहत हरियाणा जनहित कांग्रेस के हिस्से दो सीटें आई थी। आदमपुर के गांव चौधरीवाली में जगदीश मांझू के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुलदीप बिश्नोई ने दोनों सीट पर प्रत्याशियों का ऐलान किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि करनाल सीट को लेकर सोमवार देर रात तक कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें चार उम्मीदवाराें के नाम पर मंथन किया गया। करनाल की कार्यकारिणी से भी इस बारे में विचार-विमर्श किया गया। इस पर सभी ने मांग रखी कि इस सीट पर चौधरी भजनलाल के परिवार के किसी सदस्य को उतारा जाए।
विज्ञापन
इसके बाद हजकां-भाजपा गठबंधन ने फैसला लेते हुए चंद्रमोहन बिश्नोई के नाम पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि वह हिसार लोकसभा सीट से खुद प्रत्याशी होंगे। गठबंधन ने विजयी होने वाले लोगों को ही उम्मीदवार बनाया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि करनाल सीट परिवारवाद के नाते चंद्रमोहन को नहीं दी गई।
कार्यकर्ताओं की मांग और जीतने की ताकत रखने वाले प्रत्याशी को दी गई है। मोदी को पीएम बनाने के लिए हर एक सीट जीतना जरूरी है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में वह हरियाणा के अलावा दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश और चंडीगढ़ में प्रचार के लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विनोद शर्मा साफ स्वच्छ छवि के नेता हैं।
उन्हें हजकां में शामिल करने का फैसला गठबंधन को करना था। इस अवसर पर पूर्व सांसद पं. रामजीलाल, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव दूड़ाराम बिश्नोई, द्वारका प्रसाद, देवीलाल बिश्नोई, रणधीर पनिहार और जिला पार्षद राजबाला खेड़ीबर्की सहित अन्य उपस्थित थे।