{"_id":"68d03ddf3b371ea03e07bc0a","slug":"kuldeep-bishnois-birthday-in-adampur-supporters-from-across-the-state-will-gather-hisar-news-c-21-hsr1020-715320-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आदमपुर में कुलदीप बिश्नोई का जन्मदिन, प्रदेशभर से जुटेंगे समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आदमपुर में कुलदीप बिश्नोई का जन्मदिन, प्रदेशभर से जुटेंगे समर्थक
विज्ञापन
हिसार। पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के जन्मदिन के मौके पर सोमवार को आदमपुर में बड़ा कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर प्रदेशभर से उनके समर्थक और कार्यकर्ता जुटेंगे। भजन ग्लोबल इंपैक्ट संस्था की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रक रवाना किए जाएंगे।
कार्यक्रम में करीब 5 हजार से अधिक लोगों के लिए विशेष भोजन का प्रबंध किया गया है, जिसमें बिश्नोई की पसंद के हलवा, कढ़ी और छोले शामिल हैं। इसे राजनीतिक रूप से कुलदीप बिश्नोई की दोबारा सक्रियता के तौर पर देखा जा रहा है।
कार्यक्रम आदमपुर अनाज मंडी की दुकान नंबर 107 के सामने होगा। यह वही दुकान है जो कभी पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल की आढ़त हुआ करती थी। भजनलाल परिवार आज भी इसी स्थान पर बैठकर लोगों से मिलता है। सुबह 10 बजे से ही लोगों का मंडी में आगमन शुरू हो जाएगा। लगभग एक साल पहले आदमपुर विधानसभा में हार के बाद कुलदीप बिश्नोई अब दोबारा क्षेत्र में सक्रिय हो रहे हैं। उन्होंने अपनी पैठ बनाने के लिए कई सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भाग लिया है। जन्मदिन के मौके पर कुलदीप बिश्नोई के साथ पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई और पूर्व विधायक रेणुका बिश्नोई भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
स्थानीय सरोकार
भव्य बिश्नोई पिछले एक साल से लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और लोगों के सुख-दुख में शामिल होकर उनकी समस्याओं के समाधान के प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले कुलदीप बिश्नोई को बिश्नोई मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना था, लेकिन बिश्नोई समाज के एक संत के निधन के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।