फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   kindle tablet is available in E-library

ई-लाइब्रेरी में मिलेगा किंडल टैबलेट

Thu, 19 Dec 2013 08:04 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
सिरसा/ब्यूरो Updated Thu, 19 Dec 2013 08:04 PM IST
विज्ञापन
kindle tablet is available in E-library
उपायुक्त डॉ. जे गणेशन ने बताया कि डबवाली अग्निकांड पीड़ितों की याद में स्मारक स्थल में स्थापित की गई ई-लाइब्रेरी में पाठकों के लिए किंडल टैबलेट भी उपलब्ध होंगे। किंडल टैबलेट की सुविधा वाली यह लाइब्रेरी देश की पहली लाइब्रेरी होगी। इसका उद्घाटन 23 दिसंबर को सांसद डॉ. अशोक तंवर करेंगे।
विज्ञापन



उपायुक्त ने बताया कि इस ई-लाइब्रेरी में दो किंडल टैबलेट की सुविधा होगी। एक टैबलेट में 15 हजार किताबों तक का संकलन होगा। सभी किताबें महापुरुषों की जीवनियों, विभिन्न साहित्यों के  साथ-साथ ज्ञानवर्धन से संबंधित होंगी। इससे कोई भी पाठक आम किताबों की तरह ही किताब पढ़ पाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डबवाली अगिभनकांड पीड़ितों की याद में बनाई गई यह ई-लाइब्रेरी पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि योजना के तहत स्थापित की गई है। लाइब्रेरी की स्थापना पर 35 लाख रुपये की राशि खर्च हुई है। जिससे विभिन्न प्रकार की 10 हजार किताबें रखी गई हैं। इसके साथ-साथ पांच कंप्यूटर भी रखे गए हैं, जिनको ई-मेल सुविधा के लिए ब्राडबैंड सेवा में जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि कोई भी पाठक लाइब्रेरी में आकर कंप्यूटर पर ई-बुक्स का अध्ययन कर सकता है। लाइब्रेरी में ब्रिटानिका का एनसाइक्लोपीडिया उपलब्ध करवाया गया है जिसका उपयोग करके पाठक विश्व स्तर की हर प्रकार की जानकारी हासिल कर पाएगा।



उन्होंने बताया कि  इस ई-लाइब्रेरी में रखे गए किंडल टैबलेट की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए जिले में अन्य ई-पुस्तकालयों में भी यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि योजना के तहत इससे पहले जिला मुख्यालय स्थित जिला ई-लाइब्रेरी, उपमंडल स्तर पर ऐलनाबाद ई-लाइब्रेरी और जिला के 50 गांवों में दो करोड़ रुपये की लागत से ई-लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed