फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Killed the young man by calling home, calling the uncle and said - your son was killed, come and take the dead body

घर बुलाकर युवक की हत्या, चाचा को फोन कर कहा - आपका बेटा मार दिया, आकर शव ले जाओ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Killed the young man by calling home, calling the uncle and said - your son was killed, come and take the dead body
मृतक अतुल। फाइल फोटो। - फोटो : Hisar
हिसार। महावीर कॉलोनी में रविवार रात पिता-पुत्र ने बड़वाली ढाणी निवासी युवक अतुल की घर बुलाकर कुल्हाड़ी, लाठी और डंडों से पीटकर हत्या कर दी। मिलगेट थाना पुलिस ने आरोपी पिता राहुल और उसके बेटे दीपक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने हत्या के बाद मृतक के चाचा को फोन कर कहा कि आपके बेटे को मार दिया है। आकर शव ले जाओ।
विज्ञापन

वहीं अतुल की हत्या से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। युवक की बहन की शादी 23 अक्तूबर को हिसार में ही है। बड़वाली ढाणी निवासी तेजेंद्र ने बताया कि वह तीन भाई और एक बहन हैं। सबसे बड़ा वह, उसके बाद अश्वनी, उसके बाद अतुल और सबसे छोटी बहन जया है। वह और अश्वनी शादीशुदा हैं। करीब 26 वर्षीय अतुल कुंवारा था। जया की शादी 23 अक्तूबर को है। तेजेंद्र ने बताया कि अतुल और बड़वाली ढाणी निवासी दिनेश ने महावीर कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ दीपू के पास फ्लैक्स बोर्ड लगाने का काम किया था। जया की शादी नजदीक होने के कारण अतुल ने कई बार दीपक से दिहाड़ी के 2500 रुपये मांगे। करीब तीन महीने से बकाया इस रकम को देने के लिए दीपक ने उन्हें रविवार रात फोन कर अपने घर बुलाया था।
विज्ञापन

पिता-पुत्र ने मिलकर किया वार
तेजेंद्र ने बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे अतुल और दिनेश बाइक पर सवार होकर दीपक के घर गए। वहां दीपक व उसके पिता राहुल ने उन पर हमला कर दिया। दिनेश के सिर पर उल्टी साइड से कुल्हाड़ी मारी और राहुल ने अपने हाथ में लिया बांस का डंडा अतुल के सिर में मारा। इसके बाद दीपक ने अपने हाथ में ली हुई कुल्हाड़ी अतुल के सिर में मारी। वारदात दीपक के मकान के सामने गली में हुई। उसके बाद दीपक ने फोन करके उसके चाचा अशोक को कहा कि आपका बेटा मार दिया है, आकर शव ले जाओ। वह और उसका चाचा अशोक मौके पर पहुंचे तो दीपक उर्फ दीपू अपने हाथ में कुल्हाड़ी लिए अपने मकान के सामने गली में बैठा था। उसका पिता राहुल भी मौके पर था। दीपक की दादी सावित्री, दीपक की पत्नी शालू भी वहीं बैठे थे। वहीं पर घायल अवस्था दिनेश भी मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने जुटाए साक्ष्य
इसके बाद वे अतुल को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार देकर उसे नागरिक अस्पताल में रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दिनेश का भी उपचार दिया गया। सूचना मिलते ही मिलगेट थाना पुलिस व डीएसपी राजबीर सैनी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने वारदात स्थल से एक डंडा बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि वारदात स्थल पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं।
जांच जारी
पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले में जांच जारी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
-इंस्पेक्टर संदीप, मिलगेट थाना प्रभारी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed