फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   kidnapped student dropped

नरवाना से अगवा छात्र को जींद में छोड़ा

Fri, 29 Nov 2013 07:11 PM IST
नरवाना/जींद/ब्यूरो
नरवाना/जींद/ब्यूरो Updated Fri, 29 Nov 2013 07:11 PM IST
विज्ञापन
kidnapped student dropped
अपोलो चौक के पास से टाटा मैजिक सवार लोगों ने स्कूल जा रहे पांचवीं कक्षा के छात्र का साइकिल सहित अपहरण कर लिया। बाद में अपहरणकर्ता छात्र को जींद के अपोलो चौक के पास छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के परिजनों को बुलाकर छात्र को उनके हवाले कर दिया। छात्र के पिता ने किसी से रंजिश या धमकी देने की बात से इंकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नरवाना निवासी राजेश सचदेवा का बेटा पांचवीं कक्षा का छात्र है। शुक्रवार सुबह वह साइकिल पर स्कूल जा रहा था। अपोलो चौक के पास सुनसान जगह पर टाटा मैजिक सवार दो लोगों ने उस पर बोरी डाल दी और उसे उठाकर साइकिल समेत टाटा मैजिक में डाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। उससे परिवार के बारे में पूछताछ कर उसे बोरे समेत जींद के अपोलो चौक के पास छोड़ दिया गया। बच्चे ने राहगीरों से सहयोग मांगा ओर नजदीकी जानकार के पास पहुंचा। बाद में जानकारों ने घटना की सूचना पिता राजेश और पुलिस को दी।

राजेश ने बताया कि उसकी कपड़े की दुकान है। किसी से उसकी रंजिश भी नहीं है और न ही किसी ने उसे धमकी दी है। लेकिन उसके बेटे का अपहरण क्यों किया गया, यह उसकी समझ से परे है।



पटियाला चौक पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे का अपहरण नरवाना क्षेत्र से हुआ है। कार्य क्षेत्र शहर थाना नरवाना पुलिस का है। घटना के बारे में शहर थाना नरवाना पुलिस को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed