{"_id":"64cbfb7cc1ca342da607a5e4","slug":"khapons-said-direct-selection-of-vinesh-and-bajrang-is-wrong-hisar-news-c-21-hsr1013-191652-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: खापों ने कहा- विनेश व बजरंग का सीधा सेलेक्शन करना गलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: खापों ने कहा- विनेश व बजरंग का सीधा सेलेक्शन करना गलत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी (हिसार)। एशियाई गेम्स के लिए बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट का बिना ट्रायल के सीधा नाम भेजने के बाद उठे विवाद को हांसी में बरवाला बाईपास रोड स्थित शहनाई पैलेस में मिशन ओलंपिक खेल महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त सहित हरियाणा की दर्जन से अधिक खाप पंचायतों के प्रतिनिधि व कई पहलवान उपस्थित रहे। कमेटी द्वारा इस मामले में फैसला सुरक्षित रखा गया है। बजरंग पूनिया के भाई हरेंद्र पूनिया भी महापंचायत में पहुंचे।
महापंचायत शाम तक चली। महापंचायत में आए हुए खाप प्रतिनिधियों की एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी द्वारा लिए गए फैसले को शुक्रवार को बताया जाएगा। महापंचायत के दौरान खापों ने कहा कि बिना ट्रायल के सीधे चयन किया जाना गलत है। इस परंपरा को आगे भी बंद किया जाए। खाप पंचायतों का कहना है कि जब बृजभूषण के साथ लड़ाई थी तो बजरंग व विनेश का पूरा सहयोग किया, लेकिन बिना ट्रायल के सीधा सेलेक्शन किया जाना गलत है। इस दौरान योगेश्वर दत्त ने कहा कि अंतिम व विशाल का नाम स्टैंडबाई में रखा गया है। दत्त ने कहा कि हम इन दोनों के साथ हैं। आगे सीधा चयन न हो। इस परंपरा को बंद किए जाना चाहिए। इस खेल महापंचायत का आयोजन प्रो. स्पोर्ट्स लीग संस्था द्वारा किया गया।
बता दें कि 22 जुलाई 2023 को दिल्ली में एशियाड खेल चयन के लिए ट्रायल हुआ था। इसमें पुरुष 65 किलोग्राम में गांव सिसाय निवासी विशाल कालीरामन ने 5 कुश्तियां जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में जिला हिसार के गांव भगाना निवासी अंतिम पंघाल ने भी सभी प्रतिभागियों को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। परंतु चयन कमेटी ने बजरंग पूनिया और विनेश फौगाट को बिना ट्रायल दिए ही चयन कर लिया और हिसार के इन दोनों विजेताओं को स्टैंडबाई रख लिया।