फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Khap Panchayats gave opportunity till Monday to fulfill the demand

खाप पंचायतों ने मांग पूरी करने के लिए सोमवार तक का दिया मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Khap Panchayats gave opportunity till Monday to fulfill the demand
नारनौंद। पिछले एक महीने से किसान फसल के मुआवजे की मांग को लेकर खेड़ी चौपटा की उप तहसील में ताला लगाकर धरने पर बैठे हैं। हर रोज पांच किसान क्रमिक अनशन पर भी बैठते हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक किसानों की मांग पूरी नहीं की है। नाराज खाप पंचायतों ने ऐलान किया है कि सोमवार तक सरकार ने मांगों को पूरा नहीं किया तो मंगलवार को कोई बड़ा निर्णय करेंगे।
विज्ञापन

सतरोल खाप से धर्मपाल बडाला, फुल कुमार पेटवाड़, कृष्ण लोहान, सत्यवान दुहन, रोधी खाप से ज्ञानीराम नंबरदार, बारहा खाप के प्रधान राजकुमार, मास्टर चंद्रप्रकाश, रघबीर प्रधान, व्यापार मंडल के प्रधान राजवीर खेड़ी, सुरेश एमसी, दौलत राम इत्यादि ने धरने को समर्थन देते हुए कहा कि सरकार किसानों को मुआवजा देकर जल्द से जल्द इस धरने को समाप्त कराए। इतनी गर्मी में महिलाएं में बच्चे धरने पर बैठकर बीमार हो रहे हैं। वहीं, फसल खराब होने के कारण इनके घरों पर भुखमरी के हालात पैदा हो रहे हैं। ऐसे में सरकार अड़ियल रवैया छोड़कर इनको तुरंत मुआवजा देने की घोषणा करे ताकि किसान अपने घरों पर लौट सकें। किसान नेता सुरेश कोथ के नेतृत्व में हिसार जिले की खाप पंचायतों की एक बैठक हुई और उस बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार की दोपहर तक अगर सरकार ने मुआवजा देने की घोषणा नहीं की तो शाम को सभी खाप जिला उपायुक्त से मिलेंगी। अगर कोई ठोस जवाब नहीं मिला तो वहीं पर ही बड़ा निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

-----
कापड़ों के सरपंच आए सांसद बृजेंद्र सिंह के पक्ष में
नारनौंद। खेड़ी चौपटा में चल रहे धरने में हिसार के सांसद के नहीं पहुंचने पर किसानों ने उनके खिलाफ थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी थी। अब सांसद के समर्थन में कापड़ो गांव के सरपंच शैलेंद्र कापड़ो उतरे हैं। उन्होंने कहा कि खेड़ी चौपटा पर कुछ किसान अपनी समस्या को लेकर बैठे हुए हैं। कुछ लोग सांसद बृजेंद्र सिंह को बदनाम कर रहे हैं। सांसद का काम लोकसभा में आवाज उठाना है और उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई भी है। अगर गुमशुदगी की शिकायत देनी है तो वह सबसे पहले हलके के विधायक या मुख्यमंत्री की दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed