{"_id":"583dc9b44f1c1b0c1ede6626","slug":"kaushik-nagar-hisar-seevrage-line-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनाइजर ने रातों रात बिछाई सीवरेज लाइन, पब्लिक हेल्थ की लाइन में किया अवैध कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलोनाइजर ने रातों रात बिछाई सीवरेज लाइन, पब्लिक हेल्थ की लाइन में किया अवैध कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Wed, 30 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
मैनहोल
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमजी रिसोर्ट के नजदीक स्थित कौशिक नगर के साथ एक कॉलोनाइजर ने रातों रात खुद ही सीवरेज लाइन बिछा कर पब्लिक हेल्थ की 20 इंची लाइन में अवैध रूप से कनेक्शन कर लिया। इतना ही नहीं कॉलोनाइजर ने इस कनेक्शन के दौरान कौशिक नगर गली नंबर 2 में नई बनी इंटरलॉकिंग सड़क का करीब 500 फुट से ज्यादा का टुकड़ा उखाड़ दिया। इंटरलॉकिंग टाइलों के टुकड़े कर एक कोने में डाल दिए गए। नगर निगम व पब्लिक हेल्थ को इस मामले के बारे में पिछले तीन दिन से पता है मगर दोनों विभाग पता नहीं क्यों कार्रवाई से पीछे हट रहे हैं।
विज्ञापन
करीब 8 एकड़ से अधिक तीन गलियों की लाइन बिछाई
कॉलोनाइजर ये काम रात को करवा रहा है। वह करीब 8 एकड़ से ज्यादा के हिस्से में कॉलोनी काटने की फिराक में है। उसने तीन गलियों के डिजाइन के हिसाब से लाइन बिछा दी। इस लाइन को एक लाइन से आगे बढ़ाते हुए पब्लिक हेल्थ द्वारा डाली गई 20 इंची लाइन में जोड़ दिया।
विज्ञापन
पार्षद बोले
पार्षद अनीता रानी ने बताया कि कौशिक नगर में अवैध तरीके से कॉलोनाइजर ने रातों रात सीवरेज लाइन बिछा दी। इस सीवरेज लाइन का कनेक्शन उसने पब्लिक हेल्थ की लाइन में जोड़ दिया। पब्लिक हेल्थ के अधिकारी आज खुद मौका मुआयना करके गए हैं। उन्होंने कॉलोनाजर पर एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही है।
विज्ञापन
मेरी संज्ञान में ऐसा मामला नहीं है। अगर हमारी सड़क तोड़ी है तो पता करवाया जाएगा। जिसने सड़क तोड़ी है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- रामजीलाल, एक्सईएन नगर निगम
हमने कौशिक नगर के साथ कोई सीवरेज लाइन नहीं डाली। हमें सूचना मिली है कि किसी कॉलोनाइजर ने वहां सीवरेज लाइन डालकर पब्लिक हेल्थ की लाइन में कनेक्शन कर लिया। जेई से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। विभाग उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाएगा।
- केके जैन, एसडीओ, पब्लिक हेल्थ