फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Karsevaks shared their days spent in Ayodhya at the Swadeshi fair

Hisar News: स्वदेशी मेले में कारसेवकों ने साझा किए अयोध्या में बिताए दिन

Tue, 26 Dec 2023 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 26 Dec 2023 03:37 AM IST
विज्ञापन
Karsevaks shared their days spent in Ayodhya at the Swadeshi fair
हिसार। स्वदेशी मेले में शुक्रवार को कारसेवकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कारसेवकों ने अपने अनुभव साझा किए। कोई बोला कि वह घर वालों से लड़कर अयोध्या कारसेवा के लिए गया था तो किसी ने बताया कि वहां कई दिनों तक जेल भी रहना पड़ा। मेले में मंगलवार को युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

108 कुंडीय महायज्ञ किया

मेले के अंतिम दिन पतंजलि योगपीठ व विश्व हिन्दू परिषद ने 108 कुंडीय महायज्ञ किया। इसके बाद स्कूल के बच्चों के लिए नींबू दौड़ व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेले में न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। भारत विकास परिषद की केशव शाखा की तरफ से राम आएंगे भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसी दौरान श्रीराम जन्मभूमि पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दर्शकों को दिखाई गई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, राज्य सूचना आयुक्त डॉ. जगबीर सिंह, मेयर गौतम सरदाना, कृष्ण कुमार, मुकेश बंसल व शांति देवी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये अनुभव किए साझा
- मैं दो बार बाबरी मस्जिद का ढांचा तोड़ने अयोध्या गया था। हिसार से कानपुर तक रेल से गए थे। पूरे कानपुर में पुलिस बल तैनात था। हम छिपकर कानपुर तक पहुंचे और 100 किलोमीटर अयोध्या तक पैदल गए। इस दौरान रास्ते में गांवों में रुकना पड़ता था। रास्ते में हमें बाराबंकी में गिरफ्तार कर लिया गया था। हमें 25 किलोमीटर वापस भेज दिया था ताकि वापस न आ सकें। पुलिस ने अयोध्या के चारों तरफ कांटे के तार लगा रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. विवेक शर्मा
- वर्ष 1989 और 1992 में मैं अयोध्या गया था। वर्ष 1989 में मुझे अलीगढ़ जेल में बंद कर दिया गया था। 28 नवंबर 1992 को अयोध्या पहुंच गए थे। 6 दिसंबर को ढांचा तोड़ने में शामिल था। अयोध्या में सभी मंदिरों के दर्शन करने के लिए जाते थे। उकलाना मंडी से 27 लोग गए थे। अयोध्या जाने के लिए मां-बाप से झगड़ा करके गए था।
कृष्ण भारती, सदस्य, विश्व हिंदू परिषद
- हम हिसार से अयोध्या जा रहे थे, तब हमें पुलिस ने पकड़ लिया था। 4 दिन तक जेल में बंद रखा था। वर्ष 1992 से 96 तक केस चलता रहा। हमने कई दिनों तक सघंर्ष किया था। तब जाकर ढांचा तोड़ने में कामयाब हो पाए थे।
जितेंद्र सोनी, पूर्व जिला प्रधान, विश्व हिंदू परिषद
- जब हम हिसार से अयोध्या जाने की तैयारी कर रहे थे, तब यूपी के सीएम मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि मेरे होते हुए अयोध्या में कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता। इस जिद्द के कारण विश्व हिंदू परिषद अयोध्या गया और उस ढांचे को गिराया था।
-डाॅ. जगबीर सिंह
- मैं चार बार अयोध्या गया हूं। वर्ष 1989, 1990 व 1992 जब ढांचा टूटा तब मैं वहां मौजूद था। वर्ष 2001 में गिरफ्तार भी हुआ। विश्व हिंदू परिषद का जिला मंत्री भी रहा हूं। 40 साल से संगठन से जुड़ा हुआ हूं।

-अनिल गोयल
जब से हिसार जिले के सभी गांवाें से शिलाओं को पूजित करवा कर एकत्र किया और उन शिलाओं को अयोध्या ले गए थे। हिसार से अयोध्या के लिए 565 कारसेवकों को अयोध्या आने का बुलावा आया था। 6 दिसंबर 1992 को ढांचे को गिराकर जीत हासिल की।
विजय नागपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article