फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kapil Sihag, then in-charge of CIA 2, suspended in bribery case

Hisar News: रिश्वत प्रकरण में सीआईए टू के तत्कालीन प्रभारी कपिल सिहाग को किया निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Kapil Sihag, then in-charge of CIA 2, suspended in bribery case
हिसार। लितानी गांव निवासी पेेट्रोल पंप संचालक अमन को टॉर्चर कर रिश्वत लेने के मामले में सीआईए टू के तत्कालीन प्रभारी कपिल सिहाग को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। टीम ने आरोपी का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है। वहीं विभागीय कार्रवाई में आरोपी को निलंबित कर दिया गया है। उधर, आरोपी सिपाही अजय की जमानत याचिका पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में 27 फरवरी को सुनवाई होगी। एक आरोपी रिछपाल पहले से जेल में बंद है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट की ओर से गठित एसआईटी टीम ने आरोपी कपिल सिहाग को पूछताछ के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय में बुलाया। कई घंटों चली जांच के बाद साक्ष्यों को फाइल पर लाया गया और उसका फोन कब्जे में ले लिया। बुधवार को टीम द्वारा नागरिक अस्पताल में उनकी मेडिकल जांच करवाई गई। इसके बाद दोबारा से कार्यालय में पूछताछ की गई। दोपहर बाद आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एडवोकेट हरदीप ने बताया कि मामले में फंसे आरोपी सिपाही ने अजय कुमार ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई गई। हाईकोर्ट ने एंटी करप्शन ब्यूरो को 6 फरवरी को अभियोग की प्रगति रिपोर्ट पेश करने के आदेश जारी किए। 6 फरवरी को स्टेटस रिपोर्ट पेश की गई। हाईकोर्ट के आदेश पर 14 फरवरी को डीएसपी देवेंद्र नैन के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। 15 फरवरी को एसआईटी ने स्पेशल स्टाफ और अपराध शाखा से आरोपी कपिल सिहाग का रिकॉर्ड लिया गया। 18 फरवरी को एसआईटी ने पूछताछ के लिए कपिल को बुलाया और बाद में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा एंटी करप्शन टीम ने अक्तूबर 2024 में सेक्टर 1-4 में छापा मारकर पेट्रोल पंप संचालक को झूठे केस में फंसाने के मामले में आरोपी लितानी गांव निवासी रिछपाल (बिचौलिए) को 5 लाख 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। मामले में सीआईए टू प्रभारी कपिल सिहाग समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
एंटी करप्शन ब्यूरो टीम द्वारा पकड़े सीआईए टू इंचार्ज को रिश्वत मामले में निलंबित कर दिया गया है। - शशांक कुमार सावन, पुलिस अधीक्षक, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed