फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kandela khap member came out on road

हत्या के डेढ़ माह बाद भी मुख्य आरोपी फरार

Tue, 19 Nov 2013 09:20 PM IST
जींद/ब्यूरो।
जींद/ब्यूरो। Updated Tue, 19 Nov 2013 09:20 PM IST
विज्ञापन
Kandela khap member came out on road
हरियाणा के जींद में कंडेला खाप, सैन समाज समेत कई संगठनों ने डेढ़ माह पहले व्यवसायी के बेटे के अपहरण, हत्या, फिरौती मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और बस अड्डे के सामने जींद-गोहाना मार्ग पर जाम लगा दिया।

जाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार मातूराम नेहरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

दो घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका। लोगों ने एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए जाम खोल दिया।

लोगों ने बताया कि घटना के डेढ़ माह बाद भी मुख्य आरोपी प्रवीन की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इसके अलावा अमित के शव को लावारिस घोषित कर अंतिम संस्कार करने वाले पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

गुस्साए लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बस अड्डे के सामने पहुंचे और जींद-गोहाना मार्ग के बीच बैठ गए।

जाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार मातूराम नेहरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

दो घंटे बाद ग्रामीण इस शर्त पर जाम खोलने को तैयार हुए कि एक सप्ताह में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अमित हत्याकांड को लेकर उठे बवाल के चलते बस अड्डे के गेट को बंद कर बसों का परिचालन बंद कर दिया गया था।

बस अड्डे पर आने वाली बसों को जाम स्थल से दूर रुकवाया गया। यात्रियों को पैदल ही बस अड्डे तक का सफर करना पड़ा।

मुख्य आरोपी प्रवीण पकड़ से बाहर
शहर थाना पुलिस अमित हत्याकांड में गांव छाजपुर खुर्द पानीपत निवासी जितेंद्र, जोगेंद्र उर्फ छोटू, सुंदर नगर निवासी जींद निवासी सोनू, राज नगर निवासी आकाश उर्फ कोकी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन


पटियाला चौक निवासी मुख्य आरोपी प्रवीण पुलिस की पकड़ से बाहर है।

कंडेला खाप के प्रधान टेकराम कंडेला ने कहा कि प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम और दिया गया है।

अवधि समाप्त होने पर पंचायत बुलाकर फिर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed