फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kaithal is the coldest in the state, minimum and maximum temperature is low

प्रदेश में कैथल सबसे ठंडा, न्यूनतम और अधिकतम तापमान कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Kaithal is the coldest in the state, minimum and maximum temperature is low
हिसार। प्रदेश भर में मौसम खुश्क एवं परिवर्तनशील बना हुआ है। रविवार को कैथल का न्यूनतम और अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया। कैथल का अधिकतम तापमान सबसे कम 24.8 डिग्री और सिरसा का सबसे अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात्रि तापमान भी कैथल का ही सबसे कम रहा और 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक रात्रि तापमान सोनीपत का 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में प्रदेश भर में तापमान में उतार चढ़ाव जारी है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क बना रहेगा। इस दौरान हल्की गति से पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। हालांकि इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

प्रदेश के विभिन्न स्थानों का तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
हिसार 26.1 9.0
फतेहाबाद 26.0 8.6
सिरसा 27.0 10.0
भिवानी 26.5 10.1
पंचकूला 25.0 11.8
गुरुग्राम 26.4 10.5
सोनीपत 27.8 14.4
कैथल 24.8 7.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed