फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kabaddi player's killer arrested

कबड्डी खिलाड़ी का हत्यारोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi player's killer arrested
नारनौंद। राखी खास के कबड्डी खिलाड़ी की हत्या के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राखी खास निवासी सचिन उर्फ कातिया के रूप में हुई है। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में सुराग लगाने का प्रयास किया जाएगा। इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

बता दें कि राखी खास निवासी 21 वर्षीय अंकित राखी शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कबड्डी खेलने के लिए जाता था। 11 अप्रैल की शाम करीब 3 बजे वह खेलने के लिए स्कूल में पहुंचा तो वहां पर विकास, योगेश, सचिन, मोहित, आशीष, मोहित, अभिषेक, संजू, अमित, पंकज लटेरा, रवि, अन्ना व 10 अन्य ने उसके साथ लात घूसों से मारपीट कर दी थी। विकास, सचिन, योगेश, आशीष ने अंकित से कहा था कि तुम अपने गांव राखी खास की टीम में न खेलकर राखी शाहपुर की टीम में क्यों खेलता है। आवेश में आकर विकास व सचिन ने उसके सिर में ईंट मारकर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। 14 दिन हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई थी, जिसमें पुलिस ने बाद में हत्या की धारा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed