फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jyoti became Miss and Sombir became Mr. Farewell

Hisar News: ज्योति मिस और सोमबीर बना मिस्टर फेयरवेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Jyoti became Miss and Sombir became Mr. Farewell
हिसार। राजकीय महाविद्यालय उकलाना में बीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की ओर से बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के सभागार में स्नेहपूर्वक और गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। विदाई समारोह में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ज्योति को मिस फेयरवेल और छात्र सोमबीर को मिस्टर फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें नृत्य, गीत, खेल आदि शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान भावुकता और उमंग का सुंदर समन्वय देखने को मिला। नरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का डटकर सामना करने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन विदाई भोज के साथ हुआ, जिसमें सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सहभागिता की। यह समारोह विद्यार्थियों के लिए न केवल एक यादगार अनुभव रहा, बल्कि उनके जीवन के नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक भी बना। कार्यक्रम में नरेंद्र कुमार, डॉ. अंजु, डॉ. विष्णु राम, डॉ. तनुजा, मुकेश कुमार, डॉ. चंदन और डॉ. सुरीना सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed