फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Just changed the names of the sections, made the police stronger

Hisar News: बस धाराओं के नाम बदले, पुलिस को बनाया ताकतवर

Thu, 04 Jul 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 04 Jul 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Just changed the names of the sections, made the police stronger
हिसार। सरकार ने देशभर में एक जुलाई से नए कानून लागू कर दिए हैं। अब भारतीय दंड संहिता और सीआरपीसी की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता लागू की गई है। कानून में बदलाव पर शहर के वकीलों ने अपनी राय रखी। वकीलों के मुताबिक सरकार के बिना सोचे समझे जनता पर नए कानून थोपे हैं। नए कानूनों में अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं कि क्या करना है। सरकार ने बस पुरानी धाराओं के नाम बदले हैं और पुलिस की शक्ति को बढ़ाया है।
विज्ञापन

अंग्रेजों से भी खतरनाक कानून
सरकार ने जो नए कानून लागू किए हैं, वह अंग्रेजों के कानूनों से भी खतरनाक है। पहले पुलिस आरोपियों का 15 दिन तक का रिमांड ले सकती थी, लेकिन नए कानून में पुलिस 90 दिन तक आरोपी को रिमांड पर ले सकती है। आरोपी का पुलिस चालान होने तक उसकी जमानत याचिका नहीं लगाई जा सकती। पहले पुलिस धरना-प्रदर्शन करने वालों को पकड़ती थी तो एफआईआर दर्ज करती थी, नए कानून में ऐसा कुछ नहीं है, पुलिस बिना एफआईआर के भी उन्हें अपनी हिसार में रख सकती है। - एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल
विज्ञापन

नए कानूनों में कुछ स्पष्ट नहीं
नए कानूनों में अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है। नए कानून अभी तक ये भी नहीं पता चला कि जो पहले केस दर्ज हैं उनका कोर्ट में ट्रायल ने नए कानूनों में चलेगा या पुराने कानून में। अगर कोई अदालत में इस्तगासा दायर करता है तो वह किसी धारा में चलेगा, इसका अभी तक पता नहीं चला। पुराने कानून में पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेती थी तो उसमें पुलिस लिखा होता था, लेकिन अब पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेगी तो उसमें पुलिस की जगह डिटेक्शन अंकित है। ऐसे में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। - एडवोकेट मनमोहन राय।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर सकती है शक्ति का दुरुपयोग

नए कानूनों में सरकार ने पुरानी धाराओं के नाम बदले हैं। पहले हत्या करने पर धारा 302 लगती थी, अब धारा 103 लगती है। सरकार ने इसमें कुछ नहीं किया। मेजर एक्ट में जो बदलाव किए हैं वो बिना सोचे समझे किए हैं। नए कानूनों में पुलिस की शक्ति को बढ़ाया गया है। पुलिस अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर सकती है। नए कानूनों के बारे में अभी आम जनता को नहीं पता कि क्या करना है। - एडवोकेट राजेश गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed