फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Junior Engineer suspended in case of death of four people due to poisonous gas in Uklana

हिसार: एसटीपी के टैंक में जहरीली गैस से चार लोगों की मौत के मामले में कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर जेई सस्पेंड

Fri, 22 Apr 2022 02:50 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 22 Apr 2022 02:50 PM IST
सार

मृतकों के परिजनों का आरोप था कि ठेकेदार की ओर से कर्मियों को टैंक में उतरने के लिए बचाव के संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जाते थे। उनको बिना उपकरणों के ही काम करने के लिए मजबूर किया जाता था।

विज्ञापन
Junior Engineer suspended in case of death of four people due to poisonous gas in Uklana
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का टैंक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के उकलाना में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक में जहरीली गैस से चार लोगों की मौत के मामले में जनस्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव ने जूनियर इंजीनियर रघुबीर सिंह को निलंबित कर दिया है। इस मामले में एडीसी स्वप्रिल रविंद्रा पाटिल की अध्यक्षता वाली कमेटी जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव की ओर से मिले निर्देश के अनुसार उकलाना क्षेत्र के जेई रघुबीर सिंह को लापरवाही बरतने के मामले में निलंबित किया गया है। गांव बुढ़ाखेड़ा में बने एसटीपी में मंगलवार शाम मोटर ठीक करने उतरे दो लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पहले गए दो कर्मियों को बचाने गए उनके दो सहयोगियों की भी जहरीली गैस से मौत हो गई। चार लोगों की मौत के बाद मृतक सुरेंद्र के परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया था। परिजनों का आरोप था कि ठेकेदार की ओर से कर्मियों को टैंक में उतरने के लिए बचाव के संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जाते थे। उनको बिना उपकरणों के ही काम करने के लिए मजबूर किया जाता था। जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता बलविंद्र नैन ने बताया कि जेई रघुबीर सिंह को निलंबित किया गया है। विभागीय जांच शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed