फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   JNU Case: Proctorial Board gave suspended students a second chance for a hearing; if they do not appear to present their case on April 28, a decision will be made

जीजेयू प्रकरण : प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने निलंबित छात्रों को सुनवाई का दिया दूसरा मौका, 28 अप्रैल को पक्ष रखने नहीं पहुंचे तो लिया जाएगा फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
JNU Case: Proctorial Board gave suspended students a second chance for a hearing; if they do not appear to present their case on April 28, a decision will be made
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में 16 अप्रैल को हुए प्रदर्शन और तोड़फोड़ के मामले में निलंबित पांच छात्रों को प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने सुनवाई के लिए दूसरा मौका दिया है। बोर्ड की अगली बैठक 28 अप्रैल को होगी, जिसमें छात्र अपना पक्ष रख सकेंगे।
विज्ञापन

इनसो के सदस्य नितेश, परमीत, नवनीत, हरिकेश और अजय को नोटिस जारी कर 23 अप्रैल को जवाब देने के लिए बुलाया गया था। इनमें नितेश, परमीत और नवनीत ने बोर्ड के सामने अपना पक्ष रखा। हरिकेश और अजय ने बीमार होने का हवाला देते हुए उपस्थित होने में असमर्थता जताई। इसके बाद बोर्ड ने दोनों छात्रों को एक और अवसर देते हुए 28 अप्रैल को उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रॉक्टर अनिल भानखड़ ने बताया कि दोनों निलंबित छात्रों को अपना पक्ष रखने के लिए दूसरा मौका दिया गया है। यदि वे 28 अप्रैल को भी उपस्थित नहीं होते हैं, तो बोर्ड उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अगला निर्णय लेगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड सदस्यों ने प्रदर्शन और तोड़फोड़ की वीडियो भी देखी हैं। विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार सभी पहलुओं पर विचार कर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed