Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   JJP's key came in handy in opening the door to BJP's victory

भाजपा की जीत का द्वार खोलने में काम आई जजपा की चाबी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
JJP's key came in handy in opening the door to BJP's victory
हिसार। पहली बार चौधरी देवीलाल की तीसरी और चौथी पीढ़ी ने चौधरी भजनलाल के परिवार का साथ दिया। जन नायक जनता पार्टी ने बालसमंद में रैली कर भव्य से लिए वोट मांगे थे। दुष्यंत चौटाला ने भव्य को छोटा भाई बताते हुए गले लगाया था। आदमपुर में पहली बार भाजपा का कमल खिलाने में गठबंधन की सहयोगी जजपा की चाबी भी काम आई।
विज्ञापन

चार बार आमने-सामने चुनाव लड़ चुके चौधरी भजनलाल-चौधरी देवीलाल परिवार के बीच पिछले चार दशकों से राजनीतिक मतभेद रहे हैं। इस उपचुनाव में जन नायक जनता पार्टी ने भाजपा के साथ अपने गठबंधन धर्म को निभाते हुए भव्य बिश्नोई के लिए वोट मांगे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बालसमंद में रैली आयोजित कर भव्य को विधायक बनाकर चंडीगढ़ भेजने की अपील की थी। इसके बाद सीएम मनोहरलाल की आदमपुर रैली में भी दुष्यत चौटाला शामिल हुए। भव्य ने शॉल ओढ़ाकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को युवाओं का आदर्श नेता बताया था।
विज्ञापन

वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, भाजपा, जजपा, इनेलो के प्रत्याशी मैदान में थे। जजपा प्रत्याशी रमेश गोदारा को 15457 वोट मिले थे। इस बार भाजपा-जजपा गठबंधन के प्रत्याशी भव्य बिश्नोई को 15742 वोट से जीते हैं। जीत के बाद दुष्यंत चौटाला ने भव्य बिश्नोई को बधाई दी। इस जीत पर उन्होंने ट्वीट भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई दिग्गज नहीं जीता
आदमपुर में पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के सामने पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल, पूर्व सीएम बंसीलाल के बेटे सुरेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश, वर्तमान के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह, ओडिशा के वर्तमान राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल, मास्टर हर सिंह मैदान में उतर चुके हैं, जिसमें सबसे मजबूत टक्कर देने का रिकॉर्ड जयप्रकाश के नाम है।
भाजपा का सबसे बेहतर 2019
आदमपुर विधानसभा सीट पर भाजपा का सबसे अच्छा प्रदर्शन 2019 में रहा। जिसमें भाजपा को 27 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे। भाजपा की प्रत्याशी सोनाली फोगाट को 34222 वोट मिले थे। इससे पहले वर्ष 2000 में भाजपा के प्रत्याशी प्रो. गणेशीलाल को 17 प्रतिशत वोट आए थे।

भजनलाल परिवार के सामने कांग्रेस पांच बार लड़ी है। वर्ष 1977 में चौधरी भजनलाल जनता पार्टी से लड़े तो यहां कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं था। इसमें कांग्रेस के रणजीत सिंह को 2008 के चुनाव में 30508 वोट मिले थे। 2009 में जयप्रकाश को कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर 42167वोट मिले। 2014 में कांग्रेस प्रत्याशी सतेंद्र को 10322 वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed