फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jindal Chowk contract auctioned at highest rate with 7.59 crores

7.59 करोड़ के साथ सबसे अधिक रेट में नीलाम हुआ जिंदल चौक का ठेका

Wed, 18 Mar 2020 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Jindal Chowk contract auctioned at highest rate with 7.59 crores
प्रदेश के ग्रुप बी में शामिल हिसार के शराब ठेकों की बोली मंगलवार को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में की गई। इसमें पिछले वर्ष के मुकाबले 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ कुल 74 में से 60 जोन के शराब ठेकों की नीलामी हो गई, जबकि 14 शेष रह गए। 60 ठेकों से विभाग को कुल 133.13 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि बेस प्राइस 109.67 रखा गया था। जिन 60 शराब ठेकों की मंगलवार को बोली हुई, उनमें सबसे महंगा ठेका जिंदल चौक का नीलाम हुआ।
विज्ञापन

बोली डीसी के प्रतिनिधि एडीसी विवेक पद्म सिंह और डीईटीसी सेल टैक्स एनआर फुले व डीईटीसी एक्साइज विजय कौशिक की देखरेख में हुई। मंच संचालन एईटीओ एनफोर्समेंट अशोक गौतम ने किया, जबकि ईटीओ संजीव सिंगला, एईटीओ सुग्रीव कुमार सहित विभाग के अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। डीएसपी अमरजीत कटारिया के नेतृत्व में एचएयू चौकी इंचार्ज एसआई चंद्रभान और एक रिजर्व बटालियन तैनात थी। शराब ठेकों के लिए 139 ठेकेदारों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया हुआ था। नीलामी के समय ऑडिटोरियम में करीब 150 लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

बिड में बोली निकली बराबर तो हुआ ड्रॉ
चैनत गांव के एक शराब ठेके की बिड खोली गई तो दो ठेकेदारों की बोली एक जैसी निकली। इस ठेके के लिए जगदीप और प्यारेलाल ने एक जैसी बोली लगाई हुई थी। इस कारण दोनों के बीच लकी ड्रॉ कराया गया। दोनों के नाम की पर्ची को डिब्बे में डालकर वहां मौजूद लोगों से निकलवाई गई और वीडियोग्राफी करवाई गई। इसमें जगदीप के नाम की पर्ची निकली, जिस कारण ठेका उसके नाम छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 जोन के ठेकों में ही 21 प्रतिशत ज्यादा रेवेन्यू मिला
जिन 60 शराब ठेकों की मंगलवार को बोली हुई, उनमें सबसे महंगा ठेका जिंदल चौक का बिका। इसकी बोली 7 करोड़ 59 लाख रुपये में छूटी। इस साल विभाग को 60 जोन के ठेकों में ही 21 प्रतिशत ज्यादा रेवेन्यू मिल चुका है, जबकि 14 जोन के ठेकों की बोली होनी बाकी है।

इस बार एक जोन में दो ठेके
प्रदेश सरकार ने शराब ठेकों की बोली के लिए प्रदेश को तीन ग्रुप ए, बी, सी में बांटा हुआ था। हिसार जिला ग्रुप बी में रखा गया था। इससे पहले सरकार द्वारा शराब ठेकों की बिक्री के लिए निर्धारित जोन में छह शराब ठेके तक शामिल किए जाते थे, लेकिन इस बार सरकार ने प्रति जोन केवल दो शराब ठेके ही रखे। इस तरह हिसार में 74 जोन के हिसाब से 148 शराब ठेकों की बोली हुई, जिनमें से 120 शराब ठेकों की बोली हो गई, जबकि 14 जोन अर्थात 28 शराब ठेकों की बोली अगले चरण में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed